लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सम्मत  : वि० [सं० सम√मन् (मानना)+क्त] १. जिसकी राय किसी की बात से मिलती हो। २. जो किसी बात पर राजी या सहमत हो। पुं० १. सम्मत्ति। राय। २. अनुमति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सम्मति  : स्त्री० [सं०] [वि० सम्मत] १. सलाह। राय। २. अनुज्ञा। अनुमति। ३. किसी विषय में प्रकट किया जानेवाला मत या विचार। राय (ओपीनियन)। ४. किसी विषय में कुछ लोगों का एकमत होना। सहमति। (एग्रीमेन्ट) ५. किसी के प्रस्ताव या विचार को ठीक और उचित मानकर उसके निर्वाह के लिए दी जानेवाली अनुमति। सहमति। (कन्सेन्ट)। ६. प्रतिष्ठा। ७. इच्छा। कामना। ८. आत्म-ज्ञान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ