लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सरल  : वि० [सं०] [स्त्री० सरला] १. जो सीधा किसी ओर चला गया हो; बीच में कहीं इधर-उधर घूमा या मुड़ा न हो। २. जो टेढ़ा या वक्र न हो। सीधा। ३. जिसके मन में छल-कपट न हो। सीधा और भोला। ४. ईमानदार और सच्चा। ५. (कार्य) जिसे पूरा करने में कुछ भी कठिनता न हो। ६. (लेख आदि) जिसका अर्थ समझने में कठिनता न हो। आसान। सहज। ७. असली। खरा। पुं० १. अग्नि। २. चीड़ का पेड़। ३. चीड़ का गेंद। गँधा बिरोजा। ४. एक प्रकार का पक्षी। ५. गौतम बुद्ध का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरल-काष्ठ  : पुं० [सं० ब० स०] चीड़ की लकड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरलता  : स्त्री० [सं०] १. सरल होने की अवस्था गुण या भाव। २. चरित्र, व्यवहार, स्वभाव आदि का सीधापन। सिधाई। भोलापन। ३. ईमानदारी और सच्चाई। ४. आसानी। सुगमता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरल-द्रव  : पुं० [सं०] १. गंधा-बिरोजा। २. ताड़पीन का तेल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरल-निर्यास  : पुं० [सं० ब० स०, ष० त० वा] १. गंधा-बिरोजा। २. ताड़पीन का तेल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरल-रस  : पुं० [सं०] १. गंधा-बिरोजा। २. ताड़पीन का तेल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरलांग  : पुं० [सं० ब० स०] १. गंधा-बिरोजा। २. ताड़पीन का तेल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरला  : स्त्री० [सं० सरल-टाप्] १. चीड़ का पेड़। २. काली तुलसी। ३. मल्लिका। मोतिया। ४. सपेद निसोथ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरलित  : भू० कृ० [सं० सरल+इतच्] सीधा या सहज किया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरलीकरण  : पुं० [सं०] किसी कठिन काम, चीज, बात या विषयट आदि को सरल करने की क्रिया या भाव। (सिम्प्लफ़िकेशन) जैसे—भाषा का सरलीकरण, वैज्ञानिक प्रक्रिया का सरलीकरण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ