लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सरवा  : पुं० [सं० शरावक] १. कटोरा। २. कसोरा। उदा०—द्वै उलटे सरवा मनौं दोसत कुछ उनहार।—रहीम। पुं०=साला (गाली)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरवाक  : पुं० [सं० सरावक=प्याला] १. संपुट। प्याला। २. कसोरा। ३. दीया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरवान  : पुं० [?] १. तंबू। खेमा। २. झंडा। पताका।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) पुं० [फा० सारवान] [स्त्री० सरवानी] ऊँट चलानेवाला। उदा०—सरवानी विपरीत रस, किय चाहै न डराई।—रहीम।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरवार  : पुं० [हिं० सरयू+पार] सरयू नदी के उस पार का भूखण्ड, जिसमें गोरखपुर, देवरिया, बस्ती आदि नगर हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरवाला  : पुं० [देश०] एक प्रकार की लता जिसे घोड़ा-बेल भी कहते हैं। बिलाई कंद इसी की जड़ होती है। घोड़ा-बेल। पुं०=सरबाला (सह-बाला)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ