लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सरि  : स्त्री० [सं०√सृ (गत्यादि)+इनि] झरना। निर्झर। स्त्री०=सरिता (नदी)। स्त्री० [सं० सृक] लड़ी। श्रृंखला। उदाहरण—मोतिन की सरि सिर कठमाल हार।—केशव। स्त्री०=सरवर (बराबरी)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरिका  : स्त्री० [सं० सरिक-टाप्] १. मुक्ता। मोती। २. मोतियों की माला या लड़ी। ३. जवाहर। रत्न। ४. छोटा ताल या तालाब। ५. एक प्राचीन तीर्थ। ६. हिगुपत्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरिगम  : पुं०=सरगम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरित्  : स्त्री० [सं०√ सर् (गत्यादि)इति] नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरित  : स्त्री०=सरिता (नदी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरितराज  : पुं०=समुद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरिता  : स्त्री० [सं० सरित=बहा हुआ] १. धारा या प्रवाह। २. नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरिताल  : वि० [सं० सरिता+ल (प्रत्यय)] सरिताओं का नदियों से युक्त (प्रदेश)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरित्  : स्त्री०=सरिता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरित्पति  : पुं० [सं० ष० त०] समुद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरित्वान् (त्वत्)  : पुं० [सं० सरित्+मतुप्+म, व, नुम्] समुद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरित्सुत  : पुं० [सं० ष० त०] गंगा का पुत्र भीष्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरिद्  : स्त्री० [सं०] ‘सरित्’ का वह रूप जो उसे समस्त पद के आरंभ में लगाने पर प्राप्य हो जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरिदिही  : स्त्री० [फा० सर=सरदार+देह=गाँव] एक नजर या भेंट जो मध्य युग में जमींदार या उसका कारिदा किसानों से हर फसल पर लेता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरिमा (मन्)  : पुं० [सं०√सृ (गत्यादि)+इमनिच्] वायु। स्त्री० गति। चाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरियाँ  : स्त्री० [?] एक प्रकार का गीत जो बुँदेलखंड में बच्चा होने के समय गाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरिया  : पुं० [सं० शर] १. सरकंडे का छड़ जो सुनहले या रुपहले तार बनाने के काम आता है। सरई। २. पतली छड़ी। ३.लोहे का पतला लंबा छड़ जो स्लैब, लिंटल आदि के काम आता है। स्त्री० [?] ऊँची जमीन। पुं० [?] सुनारों की परिभाषा में पैसा या ऐसा ही और कोई सिक्का।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरियाना  : स० [?] १. तरकीब से लगाकर इकट्ठा करना। बिखरी हुई चीजें ढंग से समेटना। जैसा—लकड़ी सरियाना, कागज सरियाना। २. पीटना या मारना (व्यंग्य) ३. कपड़ों की तह लगाना। जैसा—कमीज सरियाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरिवन  : पुं० [सं० शालपर्ण] शाल पर्ण नाम का पौधा। त्रिपर्णी। अंशुमती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरिवर-सरिवरि  : स्त्री०=सरवर (बराबरी)। पुं०=सरोवर।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरिश्त  : स्त्री० [सं० सृष्टि से फा०] १. सृष्टि। २. बनावट। ३.प्रकृति। स्वभाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरिश्ता  : पुं० [फा० सरिश्तः] १. अदालत। कचहरी। २. शासनिक कार्यालय का कोई विभाग। ३. उक्त विभाग का दफ्तर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरिश्तेदार  : पुं० [फा० सरिश्तःदार] १. किसी विभाग या सरिश्ते का प्रधान अधिकारी। २. अदालतों में मुकदमों की नत्थियाँ आदि रखनेवाला कर्मचारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरिश्तेदारी  : स्त्री० [फा०] १. सरिश्तेदार होने का काम, पद या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरिस  : वि० [सं० सदृश, प्रा० सरिस] सदृश। समान। तुल्य। पुं०=सिरस (वृक्ष)(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ