लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सरी  : स्त्री० [सं० सरि-ङीष्] १. छोटा सरोवर। २. सोता। ३. झरना। नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरीक  : वि० [भाव० सरीकता]=शरीक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरीकत  : स्त्री० [फा० शिरकत] १. शिरकत। २. साझा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरीकता  : स्त्री० [अ० शरीक+हि० ता (प्रत्य)] १. शिरकत। २. साझा। ३. हिस्सा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरीख  : वि०=सरीखा।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरीखा  : वि० [सं० सदृश, प्रा० सरिस] [स्त्री० सरीखी] अवस्था, गुण, रूप आदि में किसी के तुल्य। जैसा—तुम सरीखा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरीर  : पुं०=शरीर (देह)। वि०=शरीर (शरारती)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरीसृप  : पुं० [सं०] १. वे जन्तु जो जमीन पर रेंगते हुए चलते हैं। जैसा—कनखजूरा, छिपकली, मगर, साँप आदि। २. विष्णु का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरीसृप विज्ञान  : पुं० [सं०] जीव-विज्ञान की वह शाखा जिसमें सरीसृपों के गुणो, विभागों, स्वभावों आदि का विवेचन होता है। (हर्पेटॉलोजी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरीह  : वि० [अ०] १. प्रकट। खुला हुआ। २. स्पष्ट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ