लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सर्पि  : पुं० [सं०√सप् (इत्यादि)+इति] घृत। घी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सर्पिका  : स्त्री० [सं० सप्+कन्-टाप्—इत्व] १. छोटा साँप। २. एक प्राचीन नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सर्पिणी  : स्त्री० [सं०√सप् (धीरे-धीरे चलना)+णिनि-ङीप्] १. साँप की मादा। साँपिन। २. भुजंगी नाम की लता। ३. रहस्य संप्रदाय में माया की एक संज्ञा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सर्पित  : भू० कृ० [सं० सर्प+इतच्] १. सर्प के रूप में आया या लाया हुआ। २. साँप की तरह टेढ़ा-मेढ़ा चलना या रेंगता हुआ। उदाहरण—सुख से सर्पित मुखर स्रोत नित प्रीति स्रवित पिक कूजन।—पंत। पुं० साँप के काटने से शरीर में होनेवाला क्षत या घाव।—पंत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सर्पिल  : वि० [सं०] [भाव० सर्पिलता] जो साँप की तरह टेढ़ा-मेढ़ा होता हुआ आगे बढ़ता हो। (सर्पेन्टाइन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ