लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सलोन  : वि०=सलोना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सलोना  : वि० [हि० स+लोन=नमक] [स्त्री० सलोनी] १. (पदार्थ) जिसमें नमक पड़ा हो। नमक मिला हुआ। नमकीन। २. व्यक्ति का रूप जिसमें लावण्य अर्थात् कोमल और मोहक सौन्दर्य हो। स्त्री० [फा० साले नौ=नव वर्ष] श्रावण शुक्ला पूर्णिमा अर्थात् रक्षा-बंधन का दिन और त्यौहार। राखी पूनो। विशेष—फसली सन् का आरंभ इसी के दूसरे दिन से होता है, इस लिए भारत के मुसलमान शासक इसे साले-नौ (नव वर्ष) कहते थे। इसी ‘साले नौ’ का अपभ्रष्ट रूप सलोना है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सलोनापन  : पुं० [हि० सलोना+पन (प्रत्यय)] सलोना होने की अवस्था, गुण या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सलोनो  : स्त्री० [सं० श्रावणी] श्रावणी पूर्णिमा को होनेवाला रक्षाबन्धन नामक त्यौहार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ