लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सहकार  : पुं० [सं०] १. सुगंधित पदार्थ। २. आम का वृक्ष। ३. एक दूसरे के कार्यों में सहयोग करना। ४. औरों के साथ मिलकर काम करने की वृत्ति, क्रिया या भाव। सहयोग। (कोऑपरेशन)। ५. दे० ‘सहकर्मी’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सहकारता  : स्त्री० [सं० सहकार+तल्-टाप्]=सहकारिता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सहकार-समिति  : स्त्री० [सं०] वह समिति या संस्था जो कुछ विशेष प्रकार के उपभोक्ता, व्यवसायी आदि आपस में मिलकर सब के हित के लिए बनाते हैं और जिसके द्वारा वे कुछ चीजें बनाने-बेचने आदि की व्यवस्था करते हैं। (कोआपरेटिव सोसाइटी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सहकारिता  : स्त्री० [सं०] १. साथ मिलाकर काम करना। सहकारी। होना। (कोऑपरेशन)। २. सहकारी या सहायक होने का भाव। ३. मदद। सहायता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सहकारी  : वि० [सं०] १. सहकार संबंधी। सहकार का। २. सहकारिता संबंधी। ३. (व्यक्ति) जो साथ-साथ काम करते हों तथा एक दूसरे के कार्यों में सहायता करते हों। ४. सहायक। मददगार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ