लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सहर  : स्त्री० [अ०] प्रातःकाल। सबेरा। पुं० १. =शहर। २. =सिहोर। (वृक्ष)। पुं० [अ० सेह्र] जादू। टोना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सहर-गही  : स्त्री० [अ० सहर+फा० गह] वह आहार जो किसी दिन निर्जल व्रत रखने से पूर्व प्रातः किया जाता है। सरघी। विशेष—मुसलमान रोजों में और सधवा हिन्दू स्त्रियाँ तीज, करवाचौथ आदि के दिन सहरगही खाती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सहरना  : अ०=सिहरना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सहरा  : पुं० [अ०] [वि० सहराई] १. वन। जंगल। २. चित्रकला में चित्र की वह भूमिका जिसमें जंगल, पहाड़ आदि दिखाये गये हों। ३. सियाहदोश नामक जंतु। पु० जे० ‘सेहरा’।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सहराई  : वि० [अ०] १. जंगली। वन्य। २. लाक्षणिक अर्थ में पागल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सहराज्य  : पुं० [सं०] ऐसा राज्य जिसमें दो या अधिक प्रभुसत्ताएँ अथवा राष्ट्र मिलकर शासन करते हों (कन्डोमीनियम)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सहराना  : स०=सहलाना। अ०=सिहरना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सहरिया  : पुं० [?] एक प्रकार का गेहूँ। वि०=शहरी (नागर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सहरी  : स्त्री० [सं० शफरी] सफरी। मछली। शफरी। स्त्री०=सहर-गही।वि० [सं० सदृशी, प्रा० सरिसी] सदृश। समान। (राज०) उदाहरण—जूँ सहरी भ्रूह नयण मृग जूता।—प्रिथीराज। वि०=शहरी (नागर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सहरुण  : पुं० [सं० ब० स०] चंद्रमा के एक घोड़े का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ