लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सहोक्ति  : स्त्री० [सं०] साहित्य में, एक अलंकार जिसमें ‘सह’ ‘संग’ ‘साथ’ आदि शब्द इस प्रकार प्रयुक्त होते हैं कि किसी क्रिया के (क) एक कार्य के साथ और भी कई कार्यों का होना सूचित होता है। जैसे—रात्रि के समय तुम्हारे मुख के साथ ही चंद्रमा भी सुशोभित हो जाता है अथवा (ख) कोई श्लिष्ट शब्द इस प्रकार प्रयुक्त होता है कि अलग अलग प्रसंगों में अलग अलग अर्थ देता है। (कनेक्टेड डेस्क्रिप्शन) जैसे—यौवन में उसके ओष्ठ तथा प्रिय दोनों साथ ही रागयुक्त (क्रमात् लाल और प्रेमपूर्ण या अनुरक्त) हो गये। उदा०—बल प्रताप वीरता बड़ाई। नाक पिनाकी संग सिधाई।—तुलसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ