लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सांबंधिक  : वि० [सं० संबंध+ठक्—इक] संबंध का। संबंधी। पुं० किसी की पत्नी का भाई। साला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सांब  : पुं० [सं० साम्ब] १. अम्बा अर्थात् पार्वती सहित शिव। २. कृष्ण के एक पुत्र जो जाम्बवती के गर्भ से उत्पन्न हुए थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सांबपुर  : पुं० [सं साम्बीपुर] पाकिस्तान के मुलतान नगर का प्राचीन नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सांबपुराण  : पुं० [सं०] एक उपपुराण का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
साँबर  : पुं०=संबल (राह-खर्च)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सांबर  : पुं० [सं०] १. साँभर (हिरण)। २. साँभर (नमक)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
साँबरी  : स्त्री० [सं० सांबर-ङीष्] १. सब को धोखे में रखनेवाली माया। २. इन्द्रजाल। जादूगरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ