लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

साग  : पुं० [सं० शाक] १. कुछ विशिष्ट प्रकार के पौधों की वे पत्तियाँ जो तरकारी आदि की तरह पकाकर खाई जाती हैं। शाक। भाजी। जैसे—सोए, पालक, मरसे या बथुए का साग। पद—साग-पात= (क) खाने के साग, पत्ते, कन्द, मूल आदि। (ख) बहुत ही उपेक्ष्य और तुच्छ वस्तु। जैसे—वह तो औरों को अपने सामने साग-पात समझता है। २. पकाई हुई भाजी। तरकारी। जैसे—आलू का साग, कुम्हड़े का साग। (वैष्णव)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागर  : पुं० [सं०] १. समुद्र, जो पुराणानुसार महाराज सगर का बनाया हुआ माना जाता है। उदथि। जलधि। २. बहुत बड़ा तालाब। झील० ३. दशनामी संन्यासियों का एक भेद। ४. उक्त प्रकार के संन्यासियों की उपाधि। ५. एक प्रकार का हिरन। पुं० [अ० सागर] १. बड़ा प्याला। कटोरा। २. शराब पीने का प्याला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागरज  : वि० [सं०] सागर या समुद्र से उत्पन्न। पुं० सुमद्री नमक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागर-धरा  : स्त्री० [सं०] पृथ्वी। भूमि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागरनेमि  : स्त्री० [सं०] पृथ्वी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागरमुद्रा  : स्त्री० [सं०] इष्टदेव। का ध्यान या आराधना करने की एक प्रकार की मुद्रा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागर-मेखला  : स्त्री० [सं०] पृथ्वी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागर-लिपि  : स्त्री० [सं० मध्यम० स०] एक प्राचीन लिपि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागरवासी (सिन्)  : वि० [सं० सागर√वस् (रहना)+णिनि] १. समुद्र में वास करने या रहनेवाला। २. समुद्र के तट पर रहनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागर-संगम  : पुं० [सं०] नदी और समुद्र का संगम स्थान, विशेषतः वह स्थान जहाँ समुद्र की लहरें नदी की धारा से मिलती हैं। (एस्चुअरी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागरांत  : पुं० [सं० ष० त०] १. समुद्र का किनारा। समुद्र-तट। २. समुद्रतट का विस्तार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागरांता  : स्त्री० [सं० सागरांत-टाप्] पृथ्वी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागरांबरा  : स्त्री० [सं० ब० स० सागराम्बरा] पृथ्वी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागरालय  : पुं० [सं० ब० स०] सागर में रहनेवाले वरुण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागर  : अव्य० [?] सामने। सम्मुख। उदा०—प्रीतम को जब सागस लहै।—नंददास।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागा  : पुं० [सं० सह] संग। साथ। (राज०)(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागार  : वि० [सं० स०+आगार] आगार से युक्त। आगार या घर वाला। पुं० गृहस्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागी  : क्रि० वि० दे० ‘सागे’। उदा०—मेरी आरति मेटि गुसाँईं आई मिलौ मोंहि सांगी री।—मीराँ।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागू  : पुं० [अं० सौंगों] १. ताड की जाति का एक प्रकार का पेड़ जिसके तने से आटे की तरह गूदा निकलता है। दे० ‘सागूदाना’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागूदाना  : पुं० [हिं० सागू+दाना] सागू नामक वृक्ष के तने का गूदा जो पहले आटे के रूप में होता है और फिर कूटकर दानों के रूप में बनाकर सुखा लिया जाता है। यह पौष्टिक होता है और जल्दी पच जाता है, इसीलए प्रायः रोगियों को पथ्य के रूप में दिया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागें  : क्रि० वि० [सं० सह] संग। साथ। (राज०)(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागो  : पुं०=सागू।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सागौन  : पुं० [सं० शाल] एक प्रसिद्ध वृक्ष जिसकी लकड़ी बहुत सुन्दर तथा मजबूत होती है और इमारत के काम आती है। शाल वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
साग्निक  : वि० [सं०] १. अग्नि से युक्त। अग्निसहित। २. यज्ञ की अग्नि से युक्त। पुं० वह गृहस्थ जो सदा घर में अग्निहोत्र की अग्नि रखता हो। अग्निहोत्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
साग्र  : वि० [सं० तृ० त०] आदि से लेकर, पूरा। कुल। सब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ