लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

साम्राज्य  : पुं० [सं०] १. वे अनेक राष्ट्र या देश जिन पर कोई एक शाससत्ता रकाज करती हो। सार्वभौम राज्य। सलतनत। २. किसी कार्य या क्षेत्र में होनेवाला किसी का पूर्ण आधिपत्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
साम्राज्य-लक्ष्मी  : स्त्री० [सं०] १. साम्राज्य का वैभव। २. तंत्र के अनुसार एक देवी जो साम्राज्य की अधिष्ठात्री मानी गई है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
साम्राज्यवाद  : पुं० [सं०] [वि० साम्राज्यवादी] वह वाद या सिद्धान्त जिसमें यह माना जाता है कि किसी देश को अपने अधिकृत क्षेत्रों में वृद्धि करते हुए अपने साम्राज्य का बराबर विस्तार करते रहना चाहिए। (इम्पीरियलिज़्म)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
साम्राज्यवादी  : वि० [सं०] साम्राज्यवाद-संबंधी। पुं० वह जो साम्राज्यवाद के सिद्धांतों का अनुयायी या समर्थक हो। (इम्पिरियलिस्ट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ