लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सारांश  : पुं० [सं० सार+अंश] १. किसी पूरे तथ्य, पदार्थ आदि के मुख्य तत्वों का ऐसा छोटा या संक्षिप्त रूप जिससे गुण, स्वरूप आदि का ज्ञान हो सके। मुख्य सार भाग। खुलासा। निचोड़। समस्तिका। (ऐब्सट्रैक्ट) २. किसी पूरी बात या विवरण की मुख्य और सारभूत विशेषताएँ जो एक जगह एकत्र की गई हों। (समरी) ३. कोई ऐसा छोटा लेख जिसमें की बड़े लेख की सब बातें आ गई हों। सार-संग्रह। (कम्पेन्डियम) ४. तात्पर्य। मतलब। जैसे—सारांश यह कि आप को वहाँ नहीं जाना चाहिये था। ५. परिणाम। नतीजा। ६. उपसंहार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
साराँशक  : पुं० [सं०] वह कथन या लेख जो किसी विस्तृत उल्लेख या विवरण के साराँश के रूप में हो। (समरी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ