लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

साला  : पुं० [सं० श्यालक] [स्त्री० साली] १. संबंध के विचार से किसी व्यक्ति की द्रष्टि में उसकी पत्नी का भाई। २. लोक व्यवहार में उक्त प्रकार का संबंध सूचित करने वाली एक गाली। पुं० [सं०] सारिका। मैना। पक्षी। स्त्री०=शाला। वि० [हिं० साल०=वर्ष] नियत साल या वर्ष पर होने वाला या उससे संबंध रखने वाला। जैसा—दो-साला। पेड़=दो साल का लगा हुआ पेड़। तिन-साला बंदोबस्त०=तीन साल के लिये होने वाला बंदोबस्त।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सालाना  : वि० [फा० सालान] हर साल होने वाला। वार्षिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सालार  : पुं० [फा०] नायक। नेता। जैसे—सिपह-सालार=सिपाहियों (फौजियों) का नेता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सालारजंग  : पुं० [फा०] १. योद्धा। २. प्रधान सेनापति। ३. साला (पत्नी का भाई) के लिये उपहासात्मक शब्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ