लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सिंहल  : पुं० [सं०] [वि० सिंहली] १. पीतल। २. टीन। ३. प्राचीन भारत के दक्षिण का एक द्वीप जो कुछ लोगो के मत में आधुनिक ‘लंका’ (देश) है। लंका-द्वीप। ४. उक्त देश का निवासी। सिंहली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंहलक  : वि० [सं० सिंहल+कन] सिंहल-संबंधी। सिंहल का। पुं० १. पीतल। २. दारचीनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंहला  : स्त्री० [सं० सिंहल-टाप्] सिंहल द्वीप लंका। २. राँगा। ३. पीतल। ४. छाल या बकला। ५. दारचीनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंहली  : वि० [सं० सिंहल+हिं० ई० (प्रत्य०)] सिंहल द्वीप में होने वाला। लंका-संबंधी पुं० १. सिंहल-द्वीप का निवासी। २. सिंहल द्वीप का हाथी स्त्री० सिंहल द्वीप की भाषा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंहली पीपल  : स्त्री० [सं० सिंह-पिप्पली] सिंहल में होने वाली एक प्रकार की लता जिसके बीज दवा के काम में आते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंहलील  : पुं० [सं०] १. संगीत में, एक प्रकार की ताल। २. कामशास्त्र में एक प्रकार का आसन या रति-बंध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ