लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सितंबर  : पं० [अं० सेप्टेंबर] पाश्चात्य पंचांग में वर्ष का नवाँ महीना जो अगस्त के बाद और अक्तूबर से पहले पड़ता है। यह सदा ३॰ दिनों का होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सित  : वि० [सं०] [भाव० सितता] १. उजला। श्वेत। सफेद। २. चमकीला और साफ। स्वच्क्ष। पुं० १. शुक्र नामक ग्रह। २. शक्राचार्य का एक नाम। ३. चन्द्र मास का शुक्ल पक्ष। ४. चीनी। शक्कर ५. चन्दन। ६.सफेद कचनार। ७. मूली। ८. सफेद तिल। ९. भोजपत्र। १॰. चाँदी। रजत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सित-कंठ  : वि० [सं० शितिकंठ] जिसका गला सफेद हो। पुं० १. शिव। २. दात्यूह पक्षी। मुरगाबी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितकर  : पुं० [सं०] १. भीमसेनी कपूर। २. चन्द्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितकर्णी  : स्त्री० [सं०] अड़ूसा। वासक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सित-काच  : पुं० [सं० ब० स०, मध्य० स० वा] १. हलब्बी शीशा। २. बिल्लौर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितकारिका  : स्त्री० [सं० सित√कृ (करना)+ण्खल-अक्, टाप्-इत्व] बरियार। बला (पौधा)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सित-कुंजर  : पुं० [सं० मध्य० स०] १. ऐरावत हाथी। २. इन्द्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सित-कुंभी  : स्त्री० [सं० मध्यम० स०] सफेद पाँडर। श्वेत पाटल (वृक्ष)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितक्षार  : पुं० [सं० मध्य० स० ब० स०] सोहागा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितच्छद  : पं० [सं० ब० स०] १. हंस। २. लाल सहिजन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितच्छदा  : स्त्री० [सं० सितच्छद-टाप्] सफेद दूब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितता  : स्त्री० [सं० सित+तल्—टाप्] सित अर्थात सफेद होने की अवस्था, गुण या भाव। सफेदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सित-तुरग  : पुं० [सं० ब० स०] अर्जुन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सित-दीधिति  : पुं० [सं० ब० स०] सफेद किरणोंवाला। चन्द्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सित-द्रुम  : पुं० [सं० मध्य० स०] १. अर्जुन वृक्ष। २. मोरट नामक क्षुप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सित-पक्ष  : पुं० [सं० ब० स०] हंस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सित-पच्छ  : पुं०=सित-पक्ष।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितपर्णी  : स्त्री० [सं०] अर्कपुष्पी। अंधाहुली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सित-पुष्प  : पुं० [सं० ब० स०] १. तगर का पेड़ या फूल। गुल चाँदनी। २. सिरिस का पेड़। ३.पिंड खजूर। ४. एक प्रकार का गन्ना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सित-पुष्पा  : स्त्री० [सं० सितपुष्प-टाप्] १. बला। बरियार। २. कंघी (पौधा)। ३. चमेली। मल्लिका। ४. सफेद कुष्ठ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सित-पुष्पी  : स्त्री० [सं० सितपुष्प—ङीप्] १. सफेद अपराजिता। २. केवटी मोथा। ३. काँसा नामक तृण। ४. पान का पौधा। नागवल्ली। ५. नागदंती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सित-प्रभ  : पुं० [सं० ब० स०] चाँदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सित-भानु  : पुं० [सं० ब० स०] चन्द्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितम  : पुं० [फा०] १. ऐसा क्रूर कार्य जो दूसरों पर विशेषतः निरीहों पर बलात किया जाय। २. शासक या अधिकारी द्वारा अपनी प्रजा पर किया जाने वाला अत्याचार। ३. अनर्थ। गजब। मुहा—सितम टूटना=बहुत बड़ा अनर्थ होना। भारी विपत्ति या संकट आना। सितम ढाना=बहुत बड़ा अनर्थ या अत्याचार करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितमगर  : वि० [फा०] [भाव० सितमगरी] दूसरों पर विशेषतः निरीहों पर अत्याचार करने वाला। दुःखियों तथा बेगुनाहों को सतानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितमणि  : स्त्री० [सं० ब० स० मध्य० स०] बिल्लौर। स्फटिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सित-माष  : पुं० [सं०] बोड़ा। लोबिया। राज-माष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सित-रश्मि  : पुं० [सं० ब० स०] सफेद किरणोंवाला। चन्द्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सित-राग  : पुं० [सं० ब० स०] चाँदी। रजत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सित-रुचि  : सं० ब० स०] चन्द्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितली  : स्त्री० [सं० शीतल] बेहोशी या अधिक दर्द के समय निकलने वाला पसीना। क्रि० प्र०—छूटना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सित-सागर  : पुं० [सं० मध्यम० स०] क्षीर सागर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सित-सिंधु  : पुं० [सं० मध्य० स०] १. क्षीर सागर। २. गंगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सित-हूण  : पुं० [सं० मध्य० स०] हूणों की एक शाखा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितांक  : पुं० [सं० ब० स०] एक प्रकार की मछली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितांग  : पुं० [सं० ब० स०] १. श्वेत रोहितक वृक्ष। सफेद रोहेड़ा २. बेला। ३. कपूर। ४. शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितांबर  : वि० [सं० ब० स०]=श्वेतांबर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितांशु  : पुं० [सं० ब० स०] १. चन्द्रमा। २. कपूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितांशुक  : वि० [सं० ब० स०] श्वेत वस्त्रधारी। सफेदपोश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिता  : स्त्री० [सं० सेत-टाप्] १. चन्द्रमा का प्रकाश। चन्द्रिका। चाँदनी। २. चान्द्र मास का शुक्ल पक्ष। ३. चीनी। ४. सफेद दूब। ५. मद्य। शराब। ६. त्रायमाणा लता। ७. चमेली। मल्लिका। ८. सफेद भटकटैया। ९. बकुली। सोमराजी। १॰. बिदारीकंद। ११. वच। १२. अंधाहुली। १३. सिंहली पीपल। १४. गोरोचन। १५. चाँदी। १६. सफेद गदहपूरना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिताइश  : स्त्री० [फा०] तरीफ। प्रशंसा। वाहवाही।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिताखंड  : पुं० [सं० त० स०] १. मधु शर्करा। शहद से बनाई हुई शक्कर। मिसरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितानन  : वि० [सं० त० स०] सफेद मुँह वाला। पुं० १. गरुण। २. बेल का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिताब  : क्रि० वि० [फा० शताब] १. शीघ्र। जल्दी। २. सहज में। उदा—नूपुर के ऊपर बढ़ी कहत न बनत सिताब।—विक्रम।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिताबी  : क्रि० वि० दे० ‘सिताब’। स्त्री० शीघ्रता। जल्दी। स्त्री० महताबी नाम की आतिशबाजी। उदा०—सिताबी मोड़ रहा विधुकान्त, बिछा है सेज कमलनी जाल।—प्रसाद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिताब्ज  : पुं० [सं० कर्म० स०] सफेद कमल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिताभ  : पुं० [सं० ब० स०] कपूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितार  : पुं० [फा० सेहतर] १. बीन की तरह का, पर उससे प्रसिद्ध एक छोटा सा बाजा, जिसके तारों को तर्जनी में पहनी हुई मिराब से झनकारते हैं तथा इस प्रकार राग-रागनियाँ निकालतें हैं। २. उक्त वाद्य की ध्वनि या उससे निकलने वाला स्वर-क्रम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितारबाज  : पुं० [फा० सेहतारबाज] [भाव सितारबाजी] १. वह जो सितार बजाकर अपनी जीविका अर्जित करता हो। सितारिया। २. सितार बजाने का शौकीन। सितार बजाने की कला में पारंगत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितारा  : पुं० [सं० सप्त तारक से फा० विस्तारः] आकाश का तारा या नक्षत्र। २. मनुष्य का भाग जो आकाश के ग्रहो और नक्षत्रों से प्रभावित माना जाता है। मुहा—सितारा चमकना=भाग्योदय होना। सितारा बुलंद होना=सितारा चमकना। सितारा मिलना=ग्रह मैत्री मिलना। गणना बैठना। (फलित ज्योतिष] ३. रुपहले या सुनहले पत्तरों के छोटे गोलाकार टुकड़े जो कपड़ों आदि की शोभा के लिये टाँके जाते या गाल और माथे पर सौंन्दर्य़ बढ़ने के लिये चिपकाये जाते हैं। चमकीला। पुं० [हिं० सितार] सितार नामक ऐसा बाजा जो अपेक्षया अधिक बड़ा हो।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितार-पेशानी  : वि० [फा०] (घोड़ा) जिनके माथे पर सफेद टीका या बिन्दी हो (ऐसा घोड़ा बहुत ऐबि समझा जाता है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितारिया  : पुं० [हिं० सितार+इया (प्रत्य०)] वह जो सितार बजाकर अपनी जीविका अर्जित करता हो। वि० दे० ‘सितारबाज’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितारी  : स्त्री० [हि० सितार+ई (प्रत्य०)] छोटी सितार (बाजा)। वि० सितार संबंधी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितारे-हिंद  : पुं० [फा० सितार हिन्द] एक प्रकार की उपाधि जो ब्रिटिश शासन काल में बड़े लोगों को सम्मानार्थ दी जाती थी। जैसे—राजा शिव प्रसाद सितारे हिन्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितालक  : पुं० [सं० ब० स०] सफेद मदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितालता  : स्त्री० [सं० मध्य० स०] १. अमृतवल्ली। अमृतस्त्रवा। २. सफेद दूब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितालिका  : स्त्री० [सं० ब० स० सितालक-टाप्-इत्व] तालाबों में होने वाली सीपी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिताब  : स्त्री० [देश] एक प्रकार का बरसाती पौधा जो दवा के काम में आता है। सर्पदंष्ट्रा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितावर  : पुं० [सं० सिता√वृ (वरण करना)+अच्-टाप्] सुसना नामक साग। सिरियारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितावरी  : स्त्री० [सं० सितावर-ङीप्] बकची। सोमराजी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिताश्व  : पुं० [सं० ब० स०] १. अर्जुन का एक नाम। २. चन्द्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितासित  : वि० [सं० द्व० स०] श्वेत और श्याम। सफेद और काला। पुं० १. बलदेव। २. शुक्र और शनि ग्रह जो क्रमशः सफेद और काले हैं। ३. गंगा और यमुना जिनका जल क्रमशः सफेद और काला है। ४. आँख का एक रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिताह्वय  : पुं० [सं० ब० स०] १. शुक्र ग्रह। २. सफेद रोहित वृक्ष। ३. सफेद फूलों वाला सहिजन। ४. सफेद तुलसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिति  : वि०=शिति (सफेद)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितिकंठ  : वि०, पुं०=सितकंठ।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितिमा  : स्त्री० [सं० सित+इमनिच] श्वेतता। सफेदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितिवार  : पुं० [सं० शितिवार] १. सुसना नामक साग। २. कुटज। कुड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितिवास  : पुं० [सं० शितिवासस् ब० स०] (नीले वस्त्र वाले) बलराम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितुही  : स्त्री० [सं० शुक्तिका] ताल की सीपी। सुतुही।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितून  : पुं० [फा०] १. स्तंभ। खंभा। २. चाँड़। थूनी। ३. मीनार। लाट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितेतर  : वि० [सं० पंच० त०] (श्वेत से भिन्न) काला या पीला। पुं० १. काला धान। २. कुलथी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितोत्पल  : पुं० [सं० मध्य० स०] सफेद कमल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितोदर  : वि० [सं० ब० स०] [स्त्री० सितोदरा] श्वेत उदर वाला। पुं० कुबेर का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितोपल  : पुं० [सं० कर्म० स०] १. खरिया मिट्टी। दुद्धी। २. बिल्लौर। स्फटिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितोपला  : स्त्री० [सं० सितोपल—टाप्] १. चीनी। २. मिसरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सित्त  : वि० [सं० शत] सौ। वि० [सं० सप्त] सात।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ