लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सीझना  : अ० [सं० सिद्ध] [भाव० सीझ] १. आँच पर पकना या गलना। २. आग में पड़कर भस्म होना। जलना। जैसे—लै करसी प्रयाग कब सीझै।—तुलसी। ३. शारीरिक कष्ट सहना। दुःख भोगना। ४. तपस्या करना। ५. इमारत आदि के काम के लिए वृक्ष की ताजी कटी हुई लकड़ी का कुछ दिनों तक पड़े रहकर सूखना और पक्का या टिकाऊ होना। (सीज़निंग) ६. सूखे हुए चमड़े का मसाले आदि में भीगकर मुलायम और टिकाऊ होना। (टैनिंग) ७. दलाली ब्याज, लाभ आदि के रूप में कुछ धन मिलना या उसकी प्राप्ति का निश्चित हो जाना। (दलाल)। जैसे—(क) बात की बात में पाँच रुपये सीझ गए। (ख) इस रोजगार में रुपए सैकड़ों का ब्याज सीझता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ