लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सीता  : स्त्री० [सं√षिज्ञ् (बाँधना)+क्त बाहु० दीर्घ-टाप] १. वह रेखाकार गड्ढा जो जमीन जोतते समय तल के फाल के धँसने से बनता है। कूंड। २. मिथिला के राजा सीरध्वज जनक की कन्या जो रामचन्द्र को ब्याही थी। जानकी। वैदेही। पद—सीता की रसोई= (क) बच्चों के खेलने के लिए बने हुए रसोई के छोटे-छोटे बरतन। (ख) एक प्रकार का गोदना। सीता की पंजीरी=कर्पूर बल्ली नाम की लता। ३. वह भूमि जिस पर राजा की खेती होती हो। राजा की निज की भूमि। सीर। ४. वह अन्न जो प्राचीन भारत में सीताध्यज प्रजा से लेकर एकत्र करता था। ५. दाक्षायणी देवी का एक नाम या रूप। ६. एक प्रकार का वर्णवृत्त जिसके प्रत्येक चरण में रगड़, तगड़, मगड़, यगड़ और रगड़ होते हैं। ७. आकाश गंगा की उन चार धाराओं में से एक जो मेरु पर्वत पर गिरने के उपरान्त हो जाती है। ८. मदिरा। शराब। ९. पाताल गारुणी नाम की लता। ककही या कंघी नाम का पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीता-जानि  : पुं० [सं० ब० स०] श्रीरामचन्द्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीतात्यय  : पुं० [सं०] किसानों पर होने वाला जुर्माना। खेती के संबंध का जुरमाना। (कौ०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीताधर  : पुं० [सं० सीता√घृ+अच्] सीता (हल) धारण करनेवाला बलराम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीताध्यक्ष  : पुं० [सं० ष० त०] प्राचीन भारत में वह राज-अधिकारी जो राजा की निजी भूमि में खेतीबारी आदि का प्रबंध करता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीता-नाथ  : पुं० [सं० ष० त०] श्रीरामचन्द्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीता-पति  : पुं० [सं० ष० त०] श्रीरामचन्द्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीता-फल  : पुं० [सं० मध्य० स० ब० स०] १. शरीफा। २. कुम्हड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीता-यज्ञ  : पुं० [सं० मध्य० स०] प्राचीन भारत में हल जोतने के समय होने वाला एक प्रकार का यज्ञ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीता-रमण  : पुं० [सं० ष० त०] श्रीरामचन्द्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीतारवन, सीतारौन  : पुं०=सीता रमण।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीता-वट  : पुं० [सं० मध्य० स०] १. प्रयाग और चित्रकूट के बीच स्थित एक वट वृक्ष जिसके नीचे राम और सीता विश्राम किया था। २. उक्त वृक्ष के आस पास का स्थान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीतावर  : पुं० [सं० ष० त०] श्रीरामचन्द्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीता-वल्लभ  : पुं० [सं० ष० त०] श्रीरामचन्द्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीताहार  : पुं० [सं० ब० स०] एक प्रकार का पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ