लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सीस  : पुं० [सं० शीर्ष] १. सिर। माथा। मस्तक। २. कंधा। (ङि०) ३. अंतरीप। (लश०) पुं०=सीसा (धातु)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीसक  : पुं० [सं०] ‘सीसा’ नामक धातु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीसज  : पुं० [सं०] सिंदूर। वि० सीसा नामक धातु से उत्पन्न या बना हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीस-ताज  : पुं० [हिं० सीज+फा० ताज] वह टोपी या ढक्कन जो शिकार पकड़ने के लिए पाले हुए जानवरों के सिर चढा रहता है। और शिकार के समय उतारा या खोला जाता है। कुलहा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीस-त्रान  : पुं०=शिरस्त्राण।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीस-पत्र  : पुं० [सं०] सीसा नामक धातु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीस-फूल  : पुं० [हिं० सीस+फूल] सिर पर पहनने का फूल के आकार का एक गहना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीसम  : पुं०=शीशम।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीस-महल  : पुं०=शीश-महल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीसर  : [सं० सीस√रा (रोना)+क] १. देवताओं की सरमा नाम की कुतिया का पति। (पाराशर गृह्यसूत्र) २. एक प्रकार का बालग्रह जिसका रूप कुत्ते का-सा कहा गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीसल  : पुं०=राम-बाँस।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीसा  : पुं०[सं०सीसम] मटमैले रंग की धातु जो अपेक्षया बहुत भारी या वजनी होती है। (लेड) पुं०=शीशा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीसी  : स्त्री० [अनु०] १. सी-सी शब्द। २. दे० ‘सीत्कार’। स्त्री० शीशी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीसों  : पुं०=शीशम।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीसोपधातु  : पुं० [सं०] सिंदूर या इंगुर जिसे सीसे की उपधातु माना गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीस्तान  : पुं० [फा०] ईरान के दक्षिण में स्थित एक प्रदेश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीस-गोस  : पुं०=स्याह-गोश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ