लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सुखंकर  : वि० [सं० सुख√कृ (करना)+रच्] सुकर। सहज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखंडी  : स्त्री० [हिं० सूखना] प्रायः बच्चों को होने वाला एक रोग जिसमें उनका शरीर अत्यंत क्षीण हो जाता है। वि० लाक्षणिक अर्थ में, अत्यंत क्षीण अशक्त और दुर्बल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखंद  : वि०=सुखद।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख  : पुं० [सं०] १. वह प्रिय अनुभूति जो अनुकूल या अभीप्सित वाता-वरण या स्थिति की प्राप्ति पर होती है। जैसे—इस शुभ समाचार से उसे सुख मिला। २. साधारणतया व्यक्ति की वह स्थिति जिसमें वह आर्थिक, मानसिक तथा शारीरिक कष्टों से मुक्त रहता है। और उसे अपेक्षित सुविधाएँ प्राप्त होती हैं, अथवा प्राप्त सुविधाओं से संतोष होता है। मुहा—सुख की नींद सोना=निश्चिन्त होकर आनन्द से सोना या रहना। खूब मजे में समय बिताना। सुख मनान=किसी विशिष्ट परिस्थिति की अनुकूलता के कारण अच्छी तरह प्रसन्न और संतुष्ट रहना। जैसे—यह पेड़ सभी प्रकार की जमीनों में सुख मानता है। ३. कल्याण। मंगल। ४. धन-धान्य आदि की सम्पन्नता। ५. स्वर्ग। ६. सुखी नामक छंद का दूसरा नाम। वि० यौ० पदों के आरम्भ में, १. जो अनुकूल और प्रिय रूप में होता हो। जैसे—सुख-क्रिया। २. जहाँ या जिसमें सुख प्राप्त होता हो। जैसे—सुख-कंदर। ३. जो सहज में या सुभीते से होता हो। जैसे—सुख-दोहन। ४. स्वभावतः अच्छे रूप में होने वाला। उदा०—जाके सुख-मुख वास से वासित होत दिगंत।—केशव। क्रि० वि० सुखपूर्वक। आराम। सुखद रूप से।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-आसन  : पुं० [सं० मध्य० स०]=सुखासन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-कंद  : वि० [सं० मध्य० स० सुख+कंद] सब प्रकार के सुख देनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-कंदन  : वि०=सुखकंद।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-कंदर  : वि० [सं० सुख+कंदरा] ऐसा स्थान जहाँ बहुत सुख मिलता हो ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखक  : वि० [हिं० सूखा] सूखा। शुष्क। वि०=सुखद।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखकर  : वि० [सं०] १. सुख देने वाला। सुखद। २. जो सहज में किया जा सके। सुकर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-करण  : वि० [सं० ष० त० सुख+करण] सुख उत्पन्न करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखकरन  : वि०=सुख-करण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखकरी  : स्त्री० [सं०] संगीत में कर्नाटकी पद्धति की एक रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखकारक  : वि० [सं०] सुख देनेवाला। सुखद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखकारी  : वि० =सुखकारक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-क्रिया  : स्त्री० [सं०] १. सुख प्राप्ति के लिए किया जाने वाला कार्य। २. ऐसा कार्य जिसे करते समय सुख मिलता हो। ३. ऐसा कार्य जिसे करने में किसी प्रकार का कष्ट न होता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-गंध  : वि० [सं० ब० स०] अच्छी गंध वाला। सुगंधित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखग  : वि० [सं० सुख√गम् (जाना)+ड] सुख या आराम से चलने या जानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-गम  : वि० [सं० सुख√गम् (जानाः-अच्]=सुगम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-चार  : पुं० [सं० सुख√चर् (चलना)+घज्ञ्] अच्छा या उत्तम घोड़ा। बढ़िया घोड़ा। वि०=सुख-गम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-चाव  : पुं० [सं०+हिं०] १. ऐसा कार्य करने का शौक जिससे सुख मिलता हो। २. आनन्द-मंगल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-जात  : वि० [सं० तृ० त०] सुखी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-जीवी (विन्)  : पुं० [सं०] १. वह जो सुखी जीवन बिता रहा हो अथवा सुखी जीवन बिताने का इच्छुक हो। २. वह जो परिश्रम न करना चाहता हो और पकी पकाई खाना चाहता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-डैना  : पुं० [हिं० सूखना+डैना (प्रत्य०) बैलों का एक प्रकार का रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-ढरन  : वि० [सं० सुख+हिं० ढरना] १. सुख देने वाला। सुखदायक। २. सहज में अनुकूल या प्रसन्न होने वाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखता  : स्त्री० [सं०] सुख का धर्म या भाव। सुखत्व।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखथर  : पुं० [सं० सुख+स्थल] ऐसा प्रदेश जहाँ के लोग सुखी हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखद  : वि० [सं०] [स्त्री० सुखदा] सुख देना वाला। जो सुख दे या देता हो। सुखदायी। आरामदेह। पुं० १. विष्णु। २. विष्णु का लोक या स्थल। ३. संगीत में एक प्रकार का ताल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखद-गीत  : वि० [सं० ब० स० सुखद+गीत] जिसकी बुहत अधिक प्रशंसा हो। प्रशंसनीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-दनियाँ  : वि०, स्त्री०=सुख-दानि।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखदा  : वि० [सं० सुखद का० स्त्री] सुख देने वाली। सुख दायिनी। स्त्री० १. गंगा। २. अप्सरा। ३. शमीवृक्ष। ४. एक प्रकार का छंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-दाता (दातृ)  : वि० [सं०] सुख देने वाला। सुखद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-दानि  : वि० [सं० सुखदायिनी] सुख देने वाला। सुखद। पुं०=प्रियतम। स्त्री० [सं०] सुंदरी नाम का छंद का दूसरा नाम। २. कुछ आचार्यों के मत से एक प्रकार का छंद जिसके प्रत्येक चरण में ८ मात्राएँ होती हैं। कुछ लोग अंत में गुरु और लघु रखना भी आवश्यक समझते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-दानी  : वि० स्त्री० [हिं० सुखदान] सुख देने वाली। आनन्द देने वाली। स्त्री०=सुख-दानि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखदायक  : वि० [सं० सुख√दा (देना)+ण्वुल्-अक-पुक्] सुख देने वाला। सुखद। पुं० एक प्रकार का छंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखदायी (दायिन्)  : वि० [सं० सुख√दा (देना)+णिन्-युक्] [स्त्री० सुखदायिनी] सुख देने वाला। सुखद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखदायी  : वि०=सुखदायी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखदाव  : वि०=सुखदायी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखदास  : पुं० [देश०] एक प्रकार का अगहनी धान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखदेनी  : वि, स्त्री०=सुखदायिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखदेव  : पुं०=शुकदेव।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखदेन  : वि०=सुखदायी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखदैनी  : वि० स्त्री०=सुखदायिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखदोह्या  : वि०, स्त्री० [सं०] (मादा पशु विशेषतः गाय) जिसे आसानी से दूहा जा सके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-धाम  : पुं० [सं० ष० त०] १. एक ऐसा स्थान जहाँ सब प्रकार के सुख प्राप्त हों। २. वह जिसमें सब प्रकार के सुख वर्तमान हो। ३. स्वर्ग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-ध्वनि  : पुं० [सं०] संगीत में कर्नाटकी पद्धति का एक राग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखन  : पुं० [फा० सखुन] १. बात-चीत २. कविता। विशेष—सुखुन के यौ० पदों के लिए दे० ‘सखुन’ के यौ०।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखना  : अ०=सूखना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-नीलांबरी  : स्त्री० [सं०] संगीत में कर्नाटकी पद्धति की एक रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-पर  : वि० [सं]=सुखी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-पति  : स्त्री०=सुषुप्ति। (क्व०)(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखपाल  : पुं० [सं० सुख+हिं० पालकी में का पाल] पुरानी चाल की एक प्रकार की पालकी जिसका ऊपरी भाग शिवालय में शिखर-सा होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखपूर्वक  : अव्य० [सं०] सुख से। जैसे—वे सुखपूर्वक वहाँ रहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखप्रद  : वि० [सं० सुख-प्र√दा+क] सुखदेनेवाला। सुखद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-प्रश्न  : पुं० [सं०] किसी का सुख क्षेम जानने के लिए की जाने वाली जिज्ञासा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-प्रसवा  : वि० स्त्री० [सं०] जिसे प्रसव करने के समय विशेष कष्ट न होता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-प्रिय  : वि० [सं० ब० स०] जो सदा सुख से रहना चाहता हो। पुं० संगीत में कर्नाटकी पद्धति का एक राग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-बोध  : वि० [सं०] (बात या विषय) जिसका बोध या ज्ञान सहज में हो सकता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखमंदिर  : पुं० [सं० मध्य० स०] महल का वह भाग जिसमें राजा लोग बैठकर नृत्य संगीत आदि देखते सुनते थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखमणि  : पुं० [सं० सुख+मणि] सिक्खों का वह छोटा धर्मग्रन्थ जिसका वे प्रायः नित्य पाठ करते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखमन  : स्त्री० [सं० सुषुम्ना] सुषुम्ना नाम की नाड़ी। पुं०=शुख-मणि।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखमा  : स्त्री० [सं० सुषमा] एक प्रकार का व्रत। २. सुषमा। शोभा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखमानी (मानिन्)  : वि० [सं०] १. किसी विशिष्ट अवस्था में सुख मानने वाला। २. हर अवस्था में सुखी रहनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-मुख  : वि० [सं०] १. (शब्द या वर्ण) जिसका उच्चारण सरलता से किया जा सकता हो। २. सुन्दर बातें करने वाला। ३. जो मँहजोर न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-राज  : पुं० दे० ‘मुहासुख’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-रात  : स्त्री०=सुख-रात्रि।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-रात्रि  : स्त्री० [सं० ष० त०] १. दीपावली की रात। कार्तिक मास की अमावस्या की रात। २. वह रात जिसमें पति पत्नी सुख के लिए रति करते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-रात्रिका  : स्त्री० [सं०] लक्ष्मी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-रास  : वि० [सं० सुक+राशि] जो सर्वथा सुखमय हो। सुख की राशि।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-रासी  : वि०=सुख-रास।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-रूप  : वि० [सं०] सुहावने रूप वाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-रूपी  : वि०=सुख-रूप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-रोग  : पुं० [हिं०] [वि० सुख रोगी] कोई ऐसा बे नाम का अथवा नाम मात्र का रोग जिसका बड़े आदमी प्रायः काल्पनिक रूप में अपने आप में आरोप कर लिया करते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखलाना  : पुं०=सुखाना (पश्चिम)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखवंत  : वि० [सं०] १.सुखी। प्रसन्न। खुश। २. सुख देने वाला। सुखद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखवत्  : वि० [सं० सुख+मतुप्-म=व] सुखयुक्त। सुखी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखवती  : स्त्री० [सं० सुखवत-ङीष्] अमिताभ बुद्ध का स्वर्ग। वि०, सं० सुखवान का स्त्री०।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखवत्ता  : स्त्री० [सं० सुखवत्+तल-टाप] १. सुख का भाव या धर्म। २. सुखी होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखवन  : पुं० [हिं० सूखना] १. सुखाने की क्रिया या भाव। २. वह फसल जो सूखने के लिए धूप में डाली जाती है। ३. कोई चीज सूखने या सुखाने पर उसकी तौल या माल में होने वाली कमीं। ४. गीले अक्षरों को सुखाने के लिए उन पर छिड़का या छोड़ा जाने वाला बालू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखवाद  : पुं०[सं०] १. यह मत या सिद्धान्त कि इस दुःख पूर्ण संसार में रहकर भी मनुष्य को यथासाध्य सुखभोग करना चाहिए और भविष्य में भी सुख या शुभ फल की आशा तथा कामना बनाये रखनी चाहिए। इसमें केवल अर्थ और काम पुरुषार्थ माने जाते हैं। ‘दुःख वाद’ का विपर्याय। २. दे० ‘आशावाद’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखवादी  : वि० [सं०] सुखवाद-संबंधी। पुं० १. वह जो सुखवाद का अनुयायी हो। २. आशावादी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखवान् (वत्)  : वि० [सं० सुख+मतुप्-म=व-नुम-दीर्घ] [स्त्री० सुखवती] सुखी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखवार  : वि० [सं० सुख+हिं० वार (प्रत्य०)] [स्त्री० सुखवारी] १.सुखी। २. सहज। सरल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखवास  : पुं० [सं० मध्य० स०] वह स्थान जहाँ का निवास सुखकर हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-सलिल  : पुं० [सं० मध्य० स०] उष्ण जल। गरम पानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-साध्य  : वि० [सं० तृ० त०] [भाव० सुखसाध्यता] १. जिसे सुख पूर्वक प्राप्त किया जा सके। २. सुगम। सहज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-सार  : पुं० [सं० सुख+सार] मुक्ति। मोक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-सुभीता  : पुं० [सं०+हिं०] ऐसी बातें जिनके होने पर मनुष्य सुखपूर्वक जीवन बिता सके। (एमेनिटी) २. सुख और सहूलियत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-स्पर्श  : वि० [सं० मध्य० स०] जिसे छूने से सुख मिलता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-स्वप्न  : पुं० [सं०] भावी सुख की ऐसी कल्पना जिसका कोई दृढ आधार न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख-स्वरावली  : स्त्री० [सं०] संगीत में कर्नाटकी पद्धति की एक रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखांत  : वि० [सं० ब० स०] १. जिसका अंत या समाप्ति सुखमय वातावरण में होती हो। २. (साहित्यिक रचना) जिसका अंतिम अंश मुख्य-पात्र के भावी सुखी जीवन की ओर इंगित करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखांबु  : पुं० [सं० मध्य० स०] गरम पानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखा  : स्त्री० [सं० सुख-टाप्] वरुण की पुरी का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखाई  : क्रि० वि० [हिं० सुखी] १. सुखपूर्वक अच्छी तरह। २. बिना किसी परिश्रम के। सहज में। उदा०—प्रभु प्रताप मैं जाब सुखाई।—तुलसी। स्त्री० [हिं० सुखाना+आई (प्रत्य०)] सुखाने की क्रिया, भाव या मजदूरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखाकर  : पुं० [सं० ब० स०] बौद्धों के अनुसार एक लोक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखाधार  : वि० [सं० ष० त०, ब० स०] जो सुख का आधार। पुं० स्वर्ग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखाधिकार  : पुं० [सं० सुख+अधिकार] विधिक क्षेत्र में, जमीन, मकान आदि के संबंध में सुख-सुभीते का वह अधिकार जो उसे पहले से या बहुत दिनों से प्राप्त हो, और इसीलिए दूसरों के द्वारा उसका अतिक्रमण दंडनीय अपराध माना जाता है। (राइट आफ ईजमेंट) जैसे—किसी मकान में पहले से यदि कोई खिड़की चली आ रही हो, तो उसे इस संबंध में सुखा-धिकार प्राप्त होता है। यदु कोई पड़ोसी उस खिड़की से ठीक सटाकर नई दीवार खड़ी करता है तो वह दूसरों के सुखाधिकार का अतिक्रमण करता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखाना  : स० [हिं० सूखना का प्रे०] १. ऐसी क्रिया करना जिससे किसी चीज की नमी दूर हो जाय। जैसे—धूप में बाल सुखाना। २. (शरीर के संबंध में क्षीण या दुर्बल करना)। ३. नष्ट करना। जैसे—खून सुखाना। अ० [सं० सुख+हिं० आना (प्रत्य०] १. सुखकर प्रतीत होना। अच्छा या भला लगना। २. शरीर के लिए अनुकूल तथा सह्य होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखानी  : पुं० [अ० सुस्कान] माँझी। मल्लाह। (लश०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखायत  : वि० [सं०] सहज में वश में आने वाला। सीखा और सधा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखारा  : वि० [सं० सुख+हिं० आरा (प्रत्य०)] [स्त्री० सुखारी] १. सुखी। २. सरल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखारि  : पुं० [सं० सुख√ऋ (गत्वादि)+अण्+इति] उत्तम हवि भक्षण करने वाले अर्थात देवता पुं०=सुखारि (देवता)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखार्थी (थिन्)  : वि० [सं०] [स्त्री० सुखार्थिनी] सुख चाहने वाला। सुख की इच्छा करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखाला  : वि० [सं० सुख=हिं० आला (प्रत्य०)] [स्त्री० सुखाली] १. सुखी। २. सहज। सुगम। (पश्चिम)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखालोक  : वि० [सं० ब० स०] सुन्दर। मनोहर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखावत्  : वि०=सुखवत्।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखावती  : स्त्री० [सं०] बौद्धों के अनुसार एक स्वर्ग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखावतीश्वर  : पुं० [सं० ष० त०] १. बुद्ध देव। २. बौद्धों के एक देवता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखावह  : वि० [सं० सुख-आ√वह् (ढोना)+अच्] सुख देने वाला। सुखद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखाश  : वि० [सं० सुख+अश् (खाना)+अच्] जो खाने में बहुत अच्छा जान पड़े। पुं० १. वरुण। २. तरबूज। वि० जिससे सुख प्राप्त होने की आशा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखाशा  : स्त्री० [सं० ष० त०] सुख पाने की आशा। आराम की उम्मीद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखाश्रय  : वि० [सं० ष० त०] जिस पर सुख अवलम्बित हो। सुख का आधार पुं० ऐसा स्थान जहाँ सुख मिलता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखासन  : पुं० [सं० मध्य० स०] १. वह आसन जिस पर बैठने से सुख हो। सुखद आसन २. पालकी। ३. आजकल-आराम कुर्सी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखिआ  : वि०=सुखी।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखित  : वि०=हि० सूखना] सूखा हुआ। शुष्क। वि० [हिं० सुख] सुखी।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखिता  : स्त्री० [सं० सुख+इतच्-टाप्] सुखी होने की अवस्था या भाव। सुख। आनन्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखित्व  : पुं० [सं० सुखी+त्व]=सुखिता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखिया  : वि०=सुखी। उदा०—नानक दुखिया सब संसार। सोई सुखिया जिन राम अधार।—गुरु-नानक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखिर  : पुं० [सं० सुषिर ? ] साँप के रहने का बिल। बाँबी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखी (खिन्)  : वि० [सं० सुख+इनि्] १. जिसे सुख की अनुभूति हो रही हो। २. जिसे सुख प्राप्त हो। सुखपूर्ण वातावरण में रहने या पलने वाला। ३. सुखों से भरा। जैसे—सुखी जीवन। स्त्री० सवैया छंद का चौदहवाँ भेद जिसके प्रत्येक चरण में आठ सगण और तब लघु और गुरु वर्ण होता है। इसमें १२ और १४ वर्णों पर यति होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखीन  : पुं० [देश०] एक प्रकार का पक्षी जिसकी पीठ लाल, छाती और गर्दन सफेद तथा चोंच चिपटी होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखेतर  : पुं० [सं० पंच० त०] सुख से इतर या भिन्न अर्थात दुःख, क्लेश, कष्ट आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखेन  : अव्य० [सं०] १. सुखपूर्वक। सुख से। २. बहुत ही सहज में बिना विशेष प्रयास के । उदा०—(क) लरहिं सुखेन कालकिन होऊ।—तुलसी। (ख) जो कविवर मुख मूक ही गिरा नचाव सुखेन।—दीनदयाल। पुं०=सुषेण (करमर्द)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखेलक  : पुं० [सं० सु√खेल (लना)+ण्वुल्-अक] एक प्रकार का वृत या छंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखेष्ठ  : पुं० [सं० सुख+इष्ठन] शिव। महादेव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखैना  : वि० [सं० सुख+हिं० ऐना (प्रत्य०)] १. सुखी। २. सुख देने वाला। ३.सहज में प्राप्त होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखोदक  : पुं० [सं० मध्य० स०] गरम पानी। उष्ण जल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखोदय  : वि० [सं० ष० त०] जिसका परिणाम सुखद हो। पुं० १. ऐसी स्थिति जिसमें सुख समृद्धि का आरंभ हो रहा हो। २. सुख की होने वाली अनुभूति। ३. कोई मादक पेय। ४. पुराणानुसार एक वर्ष या भू-खंड।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुखोष्ण  : वि० [सं० मध्य० स०] जो इतना उष्ण हो कि सुखद प्रतीत होता हो। गुनगुना। पुं० कुनकुना जल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख्य  : वि० [सं०√सुख्+पत् सु√ (प्रसिद्ध करना) सुख-संबंधी। सुख का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख्यात  : वि० [सं० सु√ख्या (प्रसिद्ध करना)+क्त] [भाव० सुख्यात] जिसकी अच्छी या विशेष प्रसिद्धि हो। प्रसिद्ध। मशहूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुख्याति  : स्त्री० [सं० सु√ख्या+क्तिन] सुख्यात होने की अवस्था या भाव। विशेष रूप से होने वाली प्रसिद्धि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ