लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सुचकना  : अ०=सकुचना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचंग  : वि० [हि० सु+चंगा] १. अच्छा। बढ़िया। २. सुन्दर। पुं० घोड़ा। (डि०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचंद  : वि०=सुचंग। पुं० [हि० सु+चाँद] पूर्णिमा का चंद्रमा। उदाहरण—गुन ज्ञान मान सुचंद है।—पद्याकर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचंदन  : पुं० [सं० ब० स० प्रा० स०] पतंग या बक्कम नाम की लकड़ी। जिसका व्यवहार औषधि और रंग आदि में होता है। रक्त सार सुरंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचंद्र  : पुं० [सं० ब० स] १. एक गंधर्व का नाम। २. सिंहिका के पुत्र का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचंद्रा  : स्त्री० [सं० सुचद्र-टाप्] एक प्रकार की समाधि। (बौद्ध)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुच  : वि०=शुचि।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचकना  : अ० =सकुचना। उदाहर—वो जब घर से निकले सुचकते-सुकचते। कुछ कदम भी उठाये झिझकते झिझकते।—नजीर।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचक्षु स्)  : वि० [सं० ब० स०] १. सुन्दर चक्षुओं या नेत्रों वाला। पुं० १. शिव। २. पंडित। विद्वान। ३. गूलर। स्त्री० एक प्राचीन नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचरित  : वि० [सं०] सुचरित्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचरिता  : स्त्री० [सं० सुचरित-टाप्] १. अच्छे आचरणवाली स्त्री। २. पतिव्रता स्त्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचरित्र  : वि० [सं० ब० स०] [भाव० सुचरत्रिता] जिसका चरित्र शुद्ध हो। उत्तम आचरणवाला। सच्चरित्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचरित्रा  : वि० [सं०] अच्छे चरित्र या शुद्ध आचरण वाली (स्त्री)। स्त्री० सुचरिता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचा  : स्त्री० [सं० सूचना] ज्ञान। चेतना। सुध। वि०=शुचि।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचाना  : स० [हि० सोचना का प्रे०] १ .किसी को कुछ सोचने या समझने में प्रवृत्त करना। २. किसी का किसी बात की ओर ध्यान आकृष्ट करना। सुझाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचार  : स्त्री० [सं० सु+हि० चाल] सुचाल। अच्छी चाल। वि० सदाचारी और सच्चरित्र। वि० [सं० सुचारु] मनोहर। सुन्दर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचारु  : वि० [सं० सु+चारु] अत्यन्त सुन्दर। अतिशय। मनोहर। बहुत खूबसूरत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचाल  : स्त्री० [सं० सु+हि० चाल] उत्तम आचरण। अच्छी चाल। सदाचार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचालक  : वि० [सं०] वह वस्तु जिसमें विद्युत, ताप आदि का परिचालन सुगमता से हो सके। सुसंवाहक ।(गुड कंडक्टर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचाली  : वि० [सं० सु+हि० चाल+ई (प्रत्यय)] १. जिसकी चाल या गति अच्छी हो। २. अच्छे आचरणवाला। सच्चरित्र। स्त्री० पृथ्वी। (डि०)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचाव  : पुं० [हि० सुचाना] १ .सुचाने की क्रिया या भाव। २. दे० ‘सुझाव’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचि  : स्त्री० [सं० सूची] सुई। वि०=शुचि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचित  : वि० [सं० सुचित] १. सुन्दर चित्तवाला। अर्थात् जिसके चित्त में विकार न हो। २. जिसे किसी प्रकार की चिंताग्रस्त न किये हुए हो। ३ .जो सब प्रकार का कामों, झगड़ों आदि से नियुक्त हो चुका हो। वि० शुचि (पवित्र)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचितई  : स्त्री० [हि० सुचत+ई (प्रत्यय)] १. सुचित होने् की अवस्था या भाव। निश्चितता। बे-फिक्री। २. मन की एकाग्रता और शान्ति। ३. अवकाश। फुरसत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचिता  : स्त्री०=शुचिता (पवित्रता)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचिती  : वि०=सुचित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचित  : वि० [सं० ब० स०] [भाव० सुचित्तता] सुचित (दे०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचित्र  : वि० [सं०] अनेक प्रकारों या रंगों का। पुं० सुन्दर चित्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचित्रक  : पुं० [सं० सुचित्र+कप्] १. मधुरंग नामक पक्षी। मुरगाबी। २. चितला साँप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचित्रा  : स्त्री० [सं० सुचित्र-टाप्, ब० स०] चिर्भटा या फुट नामक फल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचिमंत  : वि० [सं० शुचि+मत्] शुद्ध आचरणवाला। सदाचारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचिर  : वि० [सं० प्र० स०] १ .बहुत दिनों तक बना रहनेवाला। चिर-स्थायी। २. बहुत दिनों का। पुराना। प्राचीन। पुं० बहुत अधिक समय। दीर्घ काल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचिरायु (स्)  : वि० [सं० ब० स०] दीर्घ या लंबी आयुवाला। पुं० देवता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुची  : वि०=शुचि (पवित्र)। स्त्री०=शची (इन्द्राणी)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचीत  : वि० [सं० सुचित] १ .उत्तम। भला। शुभ। २. मनोहर। सुन्दर। ३. दे० ‘सुचित’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचुटी  : स्त्री० [सं० प्रा० स०] १.चिमटा। २. सँड़सी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचेत (स्)  : वि० [सं०] सचेत। सावधान। वि०=सुचित्त।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचेतन  : पुं० [सं०] विष्णु। (डिं०) वि=सुचेता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचेता  : वि०=सुचेत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुचेलक  : पुं० [सं० सुचेल+कन्] बढ़िया और बहुमूल्य कपड़ा। पट। वि० जो अच्छे कपड़े पहने हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुच्छंद  : वि०=स्वच्छंद।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुच्छ  : वि०=स्वच्छ।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुच्छत्र  : पुं० [सं० ब० स०] शिव का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुच्छत्री  : स्त्री० [सं०] पंजाब की सतलज नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुच्छद  : वि० [सं०] सुन्दर पत्तोंवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुच्छम  : पुं० [?] घोड़ा। (डि०)। वि०=सूक्ष्म।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुच्छाय  : वि० [सं० ब० स०] १. (वृक्ष) जिसकी छाया अच्छी और यथेष्ट हो। २. (रत्न) जो यथेष्ट चमकीला हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ