लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सुफल  : वि० [सं०] १. सुन्दर फलवाला। २. जिसका या जिसके फल अच्छे और सुन्दर हों। ३. कृतकार्य। सफल। पुं० [सं०] १. वृक्ष का अच्छा और सुन्दर फल। २. किसी काम या बात का अच्छा परिणाम या फल। मुहा०–सुफल बोलना=धार्मिक कृत्य, श्राद्ध आदि के उपरान्त अन्तिम दक्षिणा लेकर पंडे, पुरोहित आदि का यजमान से कहना कि तुम्हें इस कार्य का सुफल मिलेगा। ३. अनार। ४. बादाम। ५. बेर। ६. कैथ। ७. मूँग। ८. बिजौरा नींबू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुफलक  : पुं० [सं०] अक्रूर के पिता का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुफला  : वि० स्त्री० [सं०] १. यथेष्ट या सुन्दर फल अथवा फलों से युक्त। २. तेज धारवाली (कटार, छुरी या तलवार)। स्त्री० १. इन्द्रायण। इन्द्रवारुणी। २. कुम्हड़ा। ३. केला। ४. मुनक्का। ५. काश्मरी। गंभारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ