लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सुबह  : स्त्री० [अ०] १. दिन के निकलने का समय। सबेरा। मुहा०–सुबह-शाम करना=(क) किसी प्रकार जीवन के दिन बिताना। (ख) बार बार यह कहकर टालना कि आज संध्या को अमुक काम कर देंगे, कल सबेरे कर देंगे। टाल-मटोल करना। २. व्यापक अर्थ में मध्याह्व से पहले तक का समय। जैसे-कालेज आजकल सुबह का है। ३. आरंम्भिक अंश। जैसे–जिंदरी की सुबह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुबह-दम  : अव्य० [अ० सुबह+फा० दम] बहुत सबेरे। तड़के।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुबहान  : पुं० [अ०] ईश्वर का पवित्र भाव से स्मरण करना। लोक में ‘सुभान’ के रूप में प्रचलित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुबहान अल्ला  : अव्य० [अ०] जिसका अर्थ है–मैं ईश्वर को पवित्र ह्वदय से स्मरण करता हूँ; और जिसका प्रयोग प्रशंसात्मक रूप में विशेष आश्चर्य या हर्ष प्रकट करने के लिए होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुबहानी  : वि० [अ०] ईश्वरीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुबही  : वि० [अ० सुबह+ही (प्रत्य०)] सुबह का। जैसे–सुबही तारा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ