लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सुभंग  : पुं० [सं०] नारियल का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभ  : वि०=शुभ।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभक्ष्य  : वि० [सं०] भक्षण के योग्य। पुं० अच्छा और बढ़िया भोजन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभग  : वि० [सं०] [स्त्री० सुभगा, भाव० सुभगता] १. जिसका भाग्य अच्छा हो। भाग्यवान्। फलतः समृद्ध और सुखी। २. सुन्दर। ३. प्रिय। ४. सुखद। पुं० 1. सौभाग्य। २. सौभाग्य का सूचक कर्म। (जैन) ३. शिव। ४. चंपा। ५. अशोक वृक्ष। ६. पत्थर फूल। ७. गंधक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभगता  : स्त्री० [सं०] १. सुभग होने की अवस्था, गुण या भाव। २. सौभाग्य का सूचक लक्षण। ३. प्रेम। स्नेह। ४. स्त्री के द्वारा प्राप्त होनेवाला सुख।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभगा  : स्त्री० [सं०] १. सौभाग्यवती स्त्री। सधवा। २. ऐसी स्त्री जो अपने पति को प्रिय हो। प्रियतमा पत्नी। ३. कार्तिकेय की एक अनुचरी। ४. पाँच वर्ष की बालिका।। ५. संगीत में एक प्रकार की रागिनी। ६. तुलसी। ७. हलदी। ८. नीली दूब। ९. केवटी मोथा। १॰. कस्तूरी। ११. प्रियंगु। १२. सोन केला। १३. बेला। वि० [सं०] ‘सुभग’ का स्त्री०।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभगानन्द  : पुं० [सं०] तांत्रिका के एक भैरव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभग्ग  : वि०=सुभग।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभट  : पुं० [सं०] [भाव० सुभटता] बहुत बड़ा योद्धा या वीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभटवंत  : पुं०=सुभट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभट्ट  : पुं० [सं०] बहुत बड़ा पण्डि़त। दिग्गज विद्वान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभड़  : पुं०=सुभट।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभद  : वि०=शुभद (शुभकारक)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभद्र  : पुं० [सं०] १. विष्णु। २. सनत्कुमार। ३. पुराणानुसार प्लक्ष द्वीप का एक वर्ष या भू-भाग। ४. भैरवी के गर्भ से उत्पन्न वसुदेव का एक पुत्र। ५. सौभाग्य। ६. मंगल। कल्याण। वि० १. अत्यंत भाग्यवान्। २. भला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभद्रक  : पुं० [सं०] १. देवरथ। २. बेल का पेड़ या दल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभद्रा  : स्त्री० [सं०] १. श्रीकृष्ण और बलराम की बहन तथा अभिमन्यु की माता जो अर्जुन को ब्याही थी। २. दुर्गा की एक मूर्ति या रूप। ३. कुछ आचार्यों के मत से संगीत में एक श्रुति। ४. बालि की पुत्री जो अवीक्षित को ब्याही थी। ५. एक प्राचीन नदी। ६. अनन्तमूल। ७. काश्मरी। गंभारी। ८. मकड़ा नाम की घास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभद्राणी  : स्त्री० [सं०] त्रायमाण लता। त्रायंती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभद्रिका  : स्त्री० [सं०] १. श्रीकृष्ण की छोटी बहन। २. एक प्रकार का छन्द या वृत्त जिसके प्रत्येक चरण में न, न, र, ल और ग होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभद्रेश  : पुं० [सं०] सुभद्रा के पति, अर्जुन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभना  : अ० [सं० सुशोभन] सुशोभित होना। सुन्दर जान पड़ना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभर  : वि०=शुभ्र।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) पुं०=सुभट।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभव  : वि० [सं०] जिसका उद्भव या जन्म अच्छे रूप से हुआ हो। पुं० साठ संवत्सरों में से अन्तिम संवत्सर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभांजन  : पुं०=शोभांजन (सहिजन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभा  : स्त्री०=शोभा।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) स्त्री०=सुबह।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभाइ  : पुं०=स्वभाव।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) अव्य०=सुभाएँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभाउ  : पुं०=स्वभाव।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभाएँ  : अव्य० [सं० स्वभावतः] स्वभाव से ही। स्वभावतः। अव्य० [सं० सद्-भावतः] अच्छे भाव या विचार से। सहज भाव से।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभाग  : वि० [सं०] भाग्यवान्। खुशकिस्मत। पुं०=सौभाग्य।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभागी  : वि० [सं० सुभाग] भाग्यवान्। भाग्यशाली। खुशकिस्मत। वि० [हिं० सुभाग] [स्त्री० सुभागिनी] भाग्यवान्। सौभाग्यशाली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभाग्य  : वि० [सं०] अत्यन्त भाग्यशाली। बहुत बड़ा भाग्यवान्। पुं०=सौभाग्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभान  : पुं० दे०=‘सुबहान’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभान-अल्ला  : अव्य० दे० ‘सुबहान-अल्ला’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभाना  : अ० [हिं० शोभना] १. शोभित होना। देखने में भला जान पड़ना। फबना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभानु  : पुं० [सं०] १. चतुर्थ हुतास नामक युग के दूसरे वर्ष का नाम। २. कृष्ण का एक पुत्र। वि० बहुत अधिक प्रकाशमान्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभाय  : पुं०=स्वभाव।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभायक  : वि० [सं० स्वाभाविक] जो स्वभाव से ही होता हो।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभाव  : पुं०=स्वभाव।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभावित  : भू० कृ० [सं०] १. अच्छी तरह सोचा-विचारा हुआ। २. (औषध) जिसकी अच्छी तरह भावना की गई हो। अच्छी तरह तैयार किया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभाषण  : पुं० [सं०] [भू० कृ० सुभाषित] सुन्दर भाषण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभाषिणी  : वि० [सं०] सं० ‘सुभाषी’ का स्त्री०। स्त्री० संगीत में कर्नाटकी पद्धति की एक रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभाषित  : भू० कृ० [सं०] अच्छे ढंग से कहा हुआ (कथन आदि)। पुं० १. वह उक्ति या कथन जो बहुत अच्छा या सुन्दर हो। सूक्ति। २. कोई ऐसी विलक्षण और सुन्दर बात जिससे हास्य भी उत्पन्न हो। चोज। (विट) ३. एक बुद्ध का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभाषी (षिन्)  : वि० [सं०] १. अच्छी तरह से बोलनेवाला। २. प्रिय और मधुर बातें करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभास  : वि० [सं०] बहुत प्रकाशवान्। खूब चमकीला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभास्वर  : वि० [सं०] खुब चमकनेवाला। दीप्तिमान्। पुं० पितरों का एक गण या वर्ग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभिक्ष  : पुं० [सं०] १. मूलतः ऐसा समय जब भिक्षुकों को सहज में यथेष्ट भिक्षा मिलती हो। २. फलतः ऐसा काल या समय जब देश में अन्न पर्याप्त हो और सब लोगों को सहज में यथेष्ट मात्रा में मिलता हो। सुकाल। ‘दुर्भिक्ष’ का विपर्याय। ३. अन्न की प्रचुरता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभी  : वि० स्त्री० [सं०] शुभकारक। मंगलकारक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभीता  : पुं० [सं० सुविधा] १. ऐसी स्थिति जो किसी व्यक्ति या बात के लिए अनुकूल हो और जिसमें कठिनाइयाँ, बाधाएँ आदि अपेक्षया कम हों या कुछ भी न हों। अच्छा अनुकूल और उपयुक्त अवसर या परिस्थिति। २. आराम। सुख। क्रि० प्र०–देना।–पाना।–मिलना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभुज  : वि० [सं०] सुन्दर भुजाओंवाला। सुबाहु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभूता  : स्त्री० [सं०] उत्तर दिशा जिसमें प्राणी भली प्रकार स्थित होते हैं।(छांदोग्य)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभूति  : स्त्री [सं०] १. कुशल। क्षेम। मंगल। २. उन्नति। तरक्की।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभूम  : पुं० [सं०] कार्तवीर्य जो जैनियों के आठवें चक्रवर्ती थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभूमिक  : पुं० [सं०] एक प्राचीन जनपद जो सरस्वती नदी के किनारे था। (महाभारत)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभूषण  : वि० [सं०] सुन्दर आभूषणों से अलंकृत। अच्छे अलंकार धारण करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभूषित  : भू० कृ० [सं०] अच्छी तरह भूषित किया हुआ। भली भाँति अलंकृत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभृष  : वि० [सं०] बहुत अधिक। अत्यन्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभोग्य  : वि० [सं०] अच्छी तरह भोगे जाने के योग्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभौटी  : स्त्री० [सं० शोभा+हिं० टी (प्रत्य०)] शोभा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभौम  : पुं० [सं०] एक चक्रवर्ती राजा जो कार्तवीर्य के पुत्र थे। (जैन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभ्र  : पुं० [?] जमीन में का बिल। (डिं०) वि०=शुभ्र।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुभ्रू  : वि० [सं०] सुन्दर भौंहौंवाला। स्त्री० १. नारी। स्त्री। औरत। २. कार्तिकेय का एक मातृका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ