लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सुरांगना  : स्त्री० [सं० ष० त०] १. देवपत्नी। देवांगना। २. अप्सरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरा  : स्त्री० [सं०√सु+कट् सुष्टु रापनत्वनरेति वा अड्–टाप्] १. मद्य। मदिरा। शराब। २. जल। पानी। ३. पानी पीने का पात्र। ४. साँप। ५. दे० ‘सुरासव’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराई  : स्त्री० [सं० सुर] १. ‘सुर’ होने की अवस्था या भाव। २. आधिपत्य। प्रभुत्व। स्त्री०=शूरता (वीरता)। उदा०–हमरे कुल इन्ह पर न सुराई।–तुलसी। ३. रानियों की छतरी या समाधि। (बुंदेल०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरा कर्म (न्)  : पुं० [सं० मध्य० स०] वह यज्ञ कर्म जो सुरा द्वारा किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराकार  : पुं० [सं०] १. वह जो सुरा या शराब बनाता हो। कलाल। कलवार। २. शराब चुआने की भट्ठी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराख  : पुं०=सूराख (छेद)। पुं०=सुराग।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराग  : पुं० [अ० सुराग] किसी गुप्त अपराध या रहस्य का वह सूत्र जिससे उसका ठीक पता चल सके। क्रि० प्र०–देना।–पाना।–मिलना।–लगना।–लगाना। पुं० [सं० सु+राग] १. उत्तम प्रेम। गहरा प्यार। २. बढ़िया राग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरा गाय  : स्त्री० [सं० सुर+गाय] एक प्रकार की दो नस्ली गाय जिसकी पूँछ गुफ्फेदार होती है और जिससे चँवर बनता है। लोग इसका दूध भी पीते हैं और इस पर बोझ भी ढोते हैं। चमरी। बन-चौर। विशेष–उत्तरी हिमालय और तिब्बत में इसी को ‘याक’ कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरागार  : पुं० [सं० ष० त०] १. देवताओं का स्थान। २. मद्य बनाने या बेचने का स्थान। मदिरालय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरागृह  : पुं०=सुरागार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराचार्य  : पुं० [सं० ष० त०] देवताओं के आचार्य, वृहस्पति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराज (न्)  : वि० [सं०] सुन्दर राजा वाला। अच्छे राजा द्वारा शासित (देश)। पुं० १.=सुराज्य। २.=स्वराज्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराजा (जन्)  : पुं० [सं०] उत्तम राजा। अच्छा राजा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) पुं०=सुराज्य।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराजिका  : स्त्री० [सं०] छिपकली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराजीव  : पुं० [सं०] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराजीवी (विन्)  : वि० [सं०] १. जो मद्य पीकर जीता हो। २. जिसका पेशा शराब बनाना और बेंचना हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराज्य  : पुं० [सं० प्रा० स०] १. अच्छा राज्य। २. ऐसा राज्य जिसमें प्रजा सुखी और सुरक्षित हो। सुराज। पुं०=स्वराज्य।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराथी  : स्त्री० [?] लकड़ी का वह डंडा जिससे अनाज के दाने निकलने के लिए बाल आदि पीटते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराद्रि  : पुं० [सं० ष० त०] देवताओं का पर्वत, सुमेरु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराधा (धस्)  : वि० [सं० प्रा० स०] १. उत्तम दान देनेवाला। बहुत बड़ा दाता। २. बहुत बड़ा धनवान्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराधानी  : स्त्री० [सं०] मद्य रखने का पात्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराधिप  : पुं० [सं० ष० त०] देवताओं के स्वामी, इन्द्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराधीश  : पुं०=सुराधिप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराध्यक्ष  : पुं० [सं० ष० त०] १. ब्रह्मा। २. शिव। ३. इन्द्र। ४. श्रीकृष्ण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराध्वज  : पुं० [सं० ष० त०] मद्यशाला पर लगाया जानेवाला झंडा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरानक  : पुं० [सं० ष० त०] देवताओं का नगाड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरानीक  : पुं० [सं० ष० त०] देवताओं की सेना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराप  : वि० [सं० सुरा√पा (पीना)+क] १. सुरा या मद्य पान करने वाला। मद्यप। शराबी। २. बुद्धिमान। समझदार। ३. मधुर। प्रिय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरापगा  : स्त्री० [सं० ष० त०] आकाश-गंगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरापी (पिन्)  : वि० [सं०] शराब पीनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरा-पीत  : भू० कृ० [सं० ब० स०] जिसने शराब पी हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराब्धि  : पुं० [सं० ष० त०] सुरा का समुद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराभाग  : पुं० [सं०] वह खमीर जिससे शराब तैयार की या बनाई जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरामंड  : पुं० [सं० ष० त०] शराब की माँड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरा-मुख  : वि० [सं० ब० स०] जिसके मुँह में शराब हो या शराब की दुर्गन्ध आती हो। जो शराब पीये हुए हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरा-मेह  : पुं० [सं०] वैद्यक के अनुसार प्रमेह रोग का एक भेद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरामेही (हिन्)  : वि० [सं० सुरामेह+इनि] सुरामेह से पीड़ित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराय  : पुं० [सं० सु+हिं० राय] अच्छा राजा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरायुध  : पुं० [सं० ष० त०] देवताओं का आयुध या अस्त्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराराणि  : स्त्री० [सं० ष० त०] देवताओं की माता, अदिति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरारि  : पुं० [सं० ष० त०] देवताओं का शत्रु, राक्षस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरारिघ्न  : पुं० [सं० सुरारि√हन् (मारना)+ठक्] असुरों का नाश करनेवाले, विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरारिहंता (तृ)  : पुं० [सं० ष० त०] असुरों का नाश करनेवाले, विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरारी  : पुं० [देश०] एक प्रकार की बरसाती घास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरार्चन  : पुं० [सं० ष० त०] देवताओं की की जानेवाली अर्चना। देव-पूजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरार्द्दन  : पुं० [सं०सुर√अर्द् (मारना)+ल्यु–अन] देवताओं को मारनेवाले, राक्षस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरार्ह  : पुं० [सं०] १. हरिचन्दन। २. सोना। स्वर्ण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराल  : पुं० [सं०] धूना। राल। पुं० [?] घोड़ा बेल नाम की लता जिसकी जड़ बिलाईकन्द कहलाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरालय  : पुं० [सं० ष० त०] १. देवताओं के रहने का स्थान। स्वर्ग। २. सुमेरू पर्वत। ३. देव मन्दिर। ४. शराब बनाने या बेचने की जगह। शराबखाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरालिका  : स्त्री० [सं०] सातला या सप्तला नाम की जंगली बेल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराव  : पुं० [सं० प्रा० स०] १. अच्छी ध्वनि। २. एक प्रकार का घोड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरावट  : स्त्री० [हिं० सुर+आवट (प्रत्य०)] १. संगीत में, स्वरों का ठीक तरह से होनेवाला आरोह और अवरोह। स्वरों का संगत उतार-चढ़ाव। २. सुरीलापन। उदा०–सुरज वीणा वेणु आदिक बज उठे। विरां वैतालिक सुरावट सज उठे।–मैथिली०।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरावती  : स्त्री०=सुरावनि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरावनि  : स्त्री० [सं० ष० त०] १. देवताओं की माता, अदिति। २. पृथ्वी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरावृत्त  : पुं० [सं०] सूर्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराश्रम  : पुं० [सं० ष० त०] सुमेरु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराष्ट्र  : पुं० [सं० प्रा० स०, ब० स०] सौराष्ट्र देश का दूसरा नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराष्ट्रज  : पुं० [सं० सुराष्ट्र√जन् (उत्पन्न होना)+ड] १. गोपी चंदन। सौराष्ट्र मृत्तिका। २. काला मूँग। ३. लाल कुलथी। ४. एक प्रकार का विष। वि० सुराष्ट्र देश में उत्पन्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराष्ट्रजा  : स्त्री० [सं०] गोपीचन्दन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरा-संधान  : पुं० [सं० ष० त०] भभके से शराब चुआने की क्रिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरा-समुद्र  : पुं०=सुराब्धि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरासव  : पुं० [सं० सुरा+आसव] १. वैद्यक, में एक प्रकार का आसव। २. एक प्रकार का बहुत तेज मादक आसव या द्रव पदार्थ जो भभके से चुआकर बनाया जाता है और जिसका व्यवहार विलायती दवाओं, शराबों, सुगंधियों आदि में मिलाने अथवा तेज आँच पैदा करने के लिए जलावन के रूप में होता है। (स्पिरिट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरासार  : पुं० [सं०] वह तात्त्विक तथा मूल तरल मादक द्रव्य जिससे शराब बनती है। (एलकोहल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरासुर  : पुं० [सं० द्व० स०] सुर और असुर। देवता और दानव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरासुर-गुरु  : पुं० [सं० ष० त०] १. शिव। २. कश्यप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरास्पद  : पुं० [सं० ष० त०] देव-मन्दिर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराही  : स्त्री० [अ०] १. जल रखने का एक प्रकार का प्रसिद्ध मिट्टी धातु, शीशे आदि का पात्र, जिसके नीचे और बीच का भाग लम्बे चोंगे या नल की तरह होता है। २. कुल आभूषणों तथा दूसरे पदार्थो के सिरे पर का उक्त आकार का छोटा खंड। ३. कपड़े की एक प्रकार की काट। (दरजी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराहीदार  : वि० [अ० सुराही+फा० दार] सुराही के आकार-प्रकार वाला। सुराही की सी आकृतिवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराहीनुमा  : वि० [अ०+फा०] १. जो देखने में सुराही के समान हो। सुराही के आकार का। २. दे० ‘सुराहीदार’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराह्व  : पुं० [सं०] १. देवदार। २. मरुआ। ३. हलदुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुराह्वय  : पुं० [सं० ब० स०] १. एक प्रकार का पौधा। २. देवदारु वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ