लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सूक्ष्म  : वि० [सं०√सूक् (चुगुली करना)+स्मन्—मन्—सुकुवी] [स्त्री० सूक्ष्मा, भाव० सूक्ष्मता] १. बहुत छोटा, पतला या थोड़ा। २. जो अपनी बारीकी के कारण सबके ध्यान या समझ में जल्दी न आ सके। बारीक। (सप्ल) ३. बहुत ही छोटे—छोटे अंगों या उनकी प्रक्रिया, विचार आदि से संबंध रखनेवाला। (फाइन) पुं० १. साहित्य में एक अलंकार जिसमें किसी सूक्ष्म चेष्टा या सांकेतिक व्यापार से ही अपने मन का भाव प्रकट करने का, अथवा किसी के प्रश्न या संकेत का उत्तर देने का, उल्लेख होता है। यथा–लखि गुरुजन बिच कमल सौं सीस छुवायौ स्वाम। हरि सन्मुख करि आरसी हिये लगाई काम।–बिहारी। २. योग में, तीन प्रकार की सिद्धियों में से एक प्रकार की सिद्धि। (शेष दो प्रकार निरवद्य और सावद्य कहलाते हैं।) ३. दे० ‘सूक्ष्म शरीर’। ४. परमाणु। ५. परब्रह्म। ६. शिव। ७. जैनों के अनुसार एक प्रकार का कर्म जिसके उदय होने से मनुष्य सूक्ष्म जीवों की योनि में जन्म लेता है। ८. वह ओषधि जो रोम—कूप के मार्ग से शरीर में प्रवेश करे। जैसे–नीम, शहद, रेंडी का तेल, सेंधा नमक आदि। ९. बृहत्संहिता के अनुसार एक प्राचीन देश। १॰. जीरा। ११. सुपारी। १२. निर्मला। १३. रीठा। १४. छल। कपट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्म-कोण  : पुं० [सं० मध्य० स०] ज्यामिति में, वह कोण जो समकोण से छोटा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्म-घंटिका  : स्त्री० [सं०] सनई। क्षुद्र शणपुष्पी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्म-तंडुल  : पुं० [सं० ब० स०] १. पोस्त—दाना। खसखस। २. धूना। राल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्म-तंडुला  : स्त्री० [सं० सूक्ष्म—तंदुल–टाप्] १. पीपल। पिप्पली। २. धूना। राल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्मता  : स्त्री० [सं० सूक्ष्म+तल्–टाप्] सूक्ष्म होने की अवस्था, गुण या भाव। बारीकी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्म-तुंड  : पुं० [सं० ब० स०] एक प्रकार का कीड़ा। (सुश्रुत)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्मदर्शक यंत्र  : पुं० [सं० मध्य० स०] सूक्ष्मवीक्षक यंत्र। (दे० )
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्म-दर्शिता  : स्त्री० [स० सूक्ष्मदर्शी+तल–टाप्] सूक्ष्मदर्शी होने की अवस्था, गुण या भाव। सूक्ष्म यी बारीक बात सोचने—समझने का गुण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्मदर्शी  : वि० [सं० सूक्ष्म√दृश् (देखना)+णिनि] १. सूक्ष्म बातें या विशेष समझनेवाला। बारीक बातें सोचने—समझनेवाला। कुशाग्र—बुद्धि। २. फलतः विशेष बुद्धिमान् या समझदार। पुं० एक प्रकार का यंत्र जिसके द्वारा कोई बहुत छोटी चीज या उसका कोई अंश बहुत बड़े आकार का दिखाई देता है। (माइक्रोस्कोप)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्म-दल  : पुं० [सं० ब० स०] एक प्रकार की सरसों। देवसर्षप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्म-दृष्टि  : स्त्री० [सं० कर्म० स०] ऐसी दृष्टि जिससे बहुत ही सूक्ष्म बातें भी दिखाई दें या समझ में आ जायें। वि० उक्त प्रकार की दृष्टि रखनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्म-देह  : पुं० =सूक्ष्म-शरीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्म-देही (हिन्)  : वि० [सं० सूक्ष्म—देह+इनि] सूक्ष्म शरीरवाला। जिसका शरीर बहुत ही सूक्ष्म या छोटा हो। पुं० परमाणु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्म-नाभ  : पुं० [सं० ब० स०] विष्णु का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्म-पत्र  : पुं० [सं० ब० स०] १. धनिया। धन्याक। २. बन—तुलसी। ३. लाल ईख। ४. काली जीरी। ५. देव—सर्षप। ६. बेर। ७. माची—पत्र। ८. कुकरौंदा। ९. कीकर। बबूल। १॰. धमासा। ११. उड़द। १२. अर्कपत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्म-पत्रक  : पुं० [सं० सूक्ष्मपत्र+कप्] १. पित्तपापड़ा। पर्पटक। २. बन—तुलसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्म-पत्रा  : स्त्री० [सं० सूक्ष्मपत्र–टाप्] १. बन—जामुन। २. धमासा। ३. बृहती। ४. शतमूली। ५. अपराजिता। ६. जीरे का पौधा। ७. बला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्मपत्रिका  : स्त्री० [सं० सूक्ष्मपत्रक–टाप्—इत्व] १. सौफ। शतपुष्पा। २. शतावर। ३. छोटी पत्तियोंवाली ब्राह्यी। ४. पोई नाम का साग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्मपत्री  : स्त्री० [सं० सूक्ष्मपत्र–ङीप्] १. आकाश मांसी। २. शतावर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्मपर्णा  : स्त्री० [सं० ब० स०] १. विधारा। २. वन—भंटा। बृहती। ३. छोटी सनई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्म-पर्णी  : स्त्री० [सं० सूक्ष्मपर्ण–ङीप्] रामतुलसी। रामदूती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्म-पाद  : वि० [सं० ब० स०] छोटे पैरोंवाला। जिसके पैर छोटे हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्म-पिप्पली  : स्त्री० [सं० मध्य० स०] जंगली पीपल। बन-पिप्पली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्म-पुष्पा  : स्त्री० [सं० ब० स] सनई। शण—पुष्पी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्म-पुष्पी  : स्त्री० [सं० सूक्ष्म—पुष्प–ङीप्] १. शंखिनी। २. यवतिक्ता नाम की लता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्म-फल  : पुं० [सं० ब० स०] १. लिसोड़ा। २. बेर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्मफला  : स्त्री० [सं० सूक्ष्म—फल–टाप्] १. भुईं आँवला। भूम्यामलकी। २. मालकंगनी। ३. तालीशपत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्म-बदरी  : स्त्री० [सं० मध्य० स०] झड़बेरी। भूबदरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्म-बीज  : पुं० [सं० ब० स०] पोस्तदाना। खसखस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्म-भूत  : पुं० [सं० कर्म० स०] आकाश, अग्नि, जल आदि ऐसे शुद्ध भूत जिनका पंजीकरण न हुआ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्म-मति  : वि० [सं० ब० स०] सूक्ष्म और तीव्र बुद्धिवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्म—मूला  : स्त्री० [सं० ब० स०] १. जीवती। २. ब्राह्मी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्म—रूपी  : पुं० [सं० सूक्ष्मरूप+इनि] संगीत में कर्नाटकी पद्धति का एक राग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्म—लोभक  : पुं० [सं०] जैन मतानुसार मुक्ति की चौदहवीं अवस्थाओं में से दसवीं अवस्था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्मवल्ली  : स्त्री० [सं० कर्म० स०] १. ताम्रवल्ली। २. जंतुका। ३. करेली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्म—वीक्षक  : वि० [सं० ष० त०] बहुत ही सूक्ष्म चीजें देखनेवाला। पुं० =सूक्ष्मदर्शी (यंत्र)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्म—शरीर  : पुं० [सं० कर्म० स०] वेदांत दर्शन के अनुसार जीव या प्राणी के तीन के तीन प्रकार के शरीरों में से एक जो उसके स्थूल शरीर के ठीक अनुरूप परन्तु बहुत छोटा और अँगूठे के बराबर होता है। लिंग शरीर। विशेष–यह माना जाता है कि मृत्यु के समय यह शरीर स्थूल शरीर से निकलकर परलोक में अपने पाप—पुण्य का फल भोगता है। यह भी माना जाता है कि आत्मा इसी शरीर से आवृत्त रहती है। शेष दो कारण—शरीर और स्थूल—शरीर कहलाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्म—शर्करा  : स्त्री० [सं० कर्म० स०] बालू। रेत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्म—शाक  : पुं० [सं० कर्म० स०] एक प्रकार की बबरी जिसे जल—बबुरी भी कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्म—शालि  : पुं० [सं० कर्म० स०] सोरों नामक धान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्म—स्फोट  : पुं० [सं० कर्म० स०] एक प्रकार का कोढ़। विचर्चिका रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्मा  : स्त्री० [सं० सूक्ष्म—टाप्] १. जूही। यृथिका। २. छोटी इलायची। ३. मूसली। ४. छोटी जटामासी। ५. करुणी नाम का पौधा। ६. विष्णु की नौ अक्तियों में से एक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्माक्ष  : वि० [सं० ब० स०] सूक्ष्म—दृष्टिवाला। तीव्रद्रष्टि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्मात्मा (त्मन्)  : पुं० [सं० ब० स०] शिव। महादेव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्माह्वा  : स्त्री० [सं० ब० स०] महामेदा नामक अष्टवर्गीय ओषधि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्मेक्षिका  : स्त्री० [सं० कर्म० स०] १. प्राचीन भारत में, किसी बात या विषय की ऐसी छानबीन या जाँच—पड़ताल जो बहुत सूक्ष्म दृष्टि से की गई हो। २. सूक्ष्म दृष्टि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूक्ष्मैला  : स्त्री० [सं० कर्म० स०] छोटी इलायची।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ