लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सूर्य  : पुं० [सं०] १. हमारे सौर जगत का वह सबसे उज्जवल बड़ा और मुख्य ग्रह, जिसकी अन्य सब ग्रह परिक्रमा करते और जिससे सब ग्रहों को ताप तथा प्रकाश प्राप्त होता है। दिनकर। प्रभाकर। विशेष–हमारे यहाँ यह बहुत बड़ा देवता माना गया है और छाया तथा संज्ञा नाम की इसकी दो पत्नियाँ कही गई हैं, और इसके रथ का सारथि अरुण माना गया है। आधुनिक विज्ञान के अनुसार यह जलती हुई गैसों का बहुत बड़ा गोला है जो समस्त सौर जगत् को ऊर्जा तथा जीवनी—शक्ति प्रदान करता है। पृथ्वी से यह ९३॰॰॰,॰॰॰ मील की दूरी पर है। इसका व्यास ८॰५,॰॰॰ मील है और यह पृथवी से १३॰॰,॰॰॰ गुना बड़ा है, परन्तु इसका घनत्व पृथ्वी के घनत्व के घनत्व का चौथाई ही है। मुहा०–सूर्य को दीपक दिखाना=जो स्वयं परम प्रसिद्ध, महान् या श्रेष्ठ हों, उसके संहंध में कुछ कहना, बतलाना या उसका परिचय देना। सूर्य पर थूकना=जो बहुत महान् हो, उसके संबंध में कोई अनुचित या निंदनीय बात कहना। २. पुराणानुसार सूर्यो की संख्या बारह होने के कारण, साहित्य में बारह की संख्या का सूचक। ३. अपने क्षेत्र या विषय का बहुत बड़ा कृती, ज्ञाता या पंडित। ४. आक। मदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-कमल  : पुं० [सं०] सूरजमुखी फूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-कर  : पुं० [सं०] सूर्य की किरण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्यकांत-मणि  : पुं० [सं०] १. एक प्रकार का कल्पित रत्न या मणि। कहतें हैं कि जब यह धूप में रखा जाता है, तब इसमें से आग निकलने लगती है। सूर्यमणि। २. सूरजमुखी शीशा। आतशी शीशा। ३. आदित्यपर्णी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्यकांति  : स्त्री० [सं०] १. सूर्य की दीप्ति या प्रकाश। २. तिल का फूल। ३. आदित्यपर्णी नाम का पौधा और उसका फूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-काल  : पुं० [सं०] सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक का समय। २. दिन का समय। ३. फलित ज्योतिष में, शुभाशुभ का विचार करने के लिए एक प्रकार का चक्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्यकालानल  : पुं० [सं०] फलित ज्योतिष में, मनुष्य का शुभाशुभ जानने का एक प्रकार का चक्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-क्रांत  : पुं० [सं०] १. संगीत में एक प्रकार का ताल। २. एक प्राचीन जनपद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-ग्रह  : पुं० [सं०] १. सूर्य। २. सूर्य पर लगनेवाला ग्रहण। ३. राहु। ४. केतु। ५. घड़े का पेंदा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-ग्रहण  : पुं० [सं०] १. पृथ्वी और सूर्य के बीच में चन्द्रमा के आ जाने और सूर्य आड़ में हो जाने के कारण होनेवाला ग्रहण। (सोलक इक्लिप्स) २. हठयोग की परिभाषा में, वह अवस्था जब प्राण पिंगला नाड़ी से होकर कुंडलिनी में पहुँचते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-चित्रक  : पुं० [सं०] एक प्रकार का उपकरण या यंत्र जिससे सूर्य के चित्र लिए और उसके ताप की घनता नापी जाती है। (हीलियोग्राफ)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-चित्रीय  : वि० [सं०] १. सूर्य के चित्र से संबंध रखनेवाला। २. सूर्य—चित्रण से संबंध रखनेवाला। (हीलियोग्राफिक)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्यज  : वि० [सं०] सूर्य से उत्पन्न। पुं० १. शनिग्रह। २. यम। ३. सावर्णि। ४. कर्ण। ५. सुग्रीव। ६. रेवंत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्यजा  : स्त्री० [सं०] यमुना नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-तनय  : पुं० [सं०] सूर्य—पुत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-तनया  : स्त्री० [सं० ष० त०] यमुना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-ताप  : पुं० [सं०] सूर्य की किरणों से उत्पन्न होनेवाला ताप या गरमी जिससे वातावरण गरम होता है; और जीव—जंतुओं, वनस्पतियों आदि की जीवनी शक्ति प्राप्त होती है। आतप। (इन्सोलेशन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-तापिनी  : स्त्री० [सं०] एक उपनिषद् का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-ध्वज  : पुं० [सं०] शिव का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-नंदन  : पुं० [सं०] १. शनि। २. कर्ण। ३. सुग्रीव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-नमस्कार  : पुं० [सं०] आज-कल एक विशिष्ट प्रकार का व्यायाम जो सूर्योदय के समय धूप में खड़े होकर किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-नाड़ी  : स्त्री० [सं०] पिंगला नाड़ी। (हठयोग)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्यपति  : पुं० [सं०] सूर्यदेवता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्यपत्र  : पुं० [सं०] १. ईसरमूल। अर्कपत्री। २. हुरहुर। ३. आक। मदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्यपर्णी  : स्त्री० [सं०] १. ईसरमूल। अर्कपत्री। २. बनउड़द। मखवन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-पर्व्व (न्)  : पुं० [सं०] किसी नई रात्रि में सूर्य के प्रवेश करने का काल। सूर्य—संक्रांति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-पाद  : पुं० [सं०] सूर्य की किरण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-पुत्र  : पुं० [सं०] १. शनि। २. यम। ३. वरुण। ४. अश्विनी-कुमार। ५. सुग्रीव। ६. कर्ण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-पुत्री  : स्त्री० [सं०] १. यमुना। २. बिजली। विद्युत्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-प्रदीप  : पुं० [सं०] एक प्रकार का ध्यान या समाधि। (बौद्ध)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-प्रभ  : वि० [सं०] सूर्य के समान प्रभावाला। पुं० योग में एक प्रकार की समाधि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-प्रशिष्य  : पुं० [सं०] राजा जनक का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-फणि  : पुं० [सं०] फलित ज्योतिष में, एक प्रकार का चक्र, जिससे कोई कार्य प्रारम्भ करते समय उसका शुभाशुभ परिणाम निकालते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्यृ-भक्त  : पुं० [सं०] बंधूक नाम का पौधा और उसका फूल। गुल-दुपहरिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-भक्तक  : तुं० [सं०] १. सूर्य का उपासक। २. गुल-दुपहरिया। बन्धूक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्यभक्ता  : स्त्री० [सं०] हुरहुर। आदित्य भक्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्यभा  : वि० [सं०] सूर्य के समान अर्थात बहुत अधिक प्रकाशमान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-भ्राता  : पुं० [सं० सूर्यभ्रातृ] ऐरावत हाथी का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-मणि  : पुं० [सं०] सूर्यकांत मणि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्यमाल  : पुं० [सं०] शिव का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्यमास  : पुं० =सौर मास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्यमुखी (खिन्)  : पुं० , स्त्री० सूरजमुखी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-रश्मि  : पुं० [सं०] १. सूर्य की किरण। २. सविता नामक वैदिक देवता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्यर्क्ष  : पुं० [सं०] वह नक्षत्र जिसमें सूर्य की स्थिति हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-लता  : स्त्री० [सं०]=सूर्य—वल्ली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-लोक  : पुं० [सं०] सूर्य का लोक। विशेष–ऐसा प्रवाद है कि वीर गति प्राप्त होने के उपरान्त योद्धा इसी लोक में आते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-वंश  : पुं० [सं०] क्षत्रियों की दो आदि और प्रधान वंशों में से एक जिसका आरम्भ इक्ष्वाकु से माना जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्यवंशी (शिन्)  : पुं० [सं०] सूर्यवंश में जन्म लेनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-वंशीय  : पुं० [सं०]=सूर्यवंश संबंधी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-वन  : पुं० [सं०] एक प्राचीन तीर्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-वर्चस्  : वि० [सं०] सूर्य की भाँति अर्थात बहुत अधिक प्रकाशमान्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-वल्लभा  : स्त्री० [सं०] १. हुरहुर। आदित्यभक्ता। २. कमलिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-वल्ली  : स्त्री० [सं०] १. अंधाहुली। अर्कपुष्पी। २. क्षीर काकोली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्यवान् (वत्)  : पुं० [सं०] रामायण में उल्लिखित एक पर्वत
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्यवार  : पुं० [सं०] रविवार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-विकोलन  : पुं० [सं०] हिन्दुओं में एक प्रकार का मांगलिक कार्य जिसमें चार महीने के बच्चे को सूर्य के दर्शन कराये जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-वृक्ष  : पुं० [सं०] १. आक। मदार। २. अंधाहुली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-व्रत  : पुं० [सं०] १. एक प्रकार का व्रत जो सूर्य भगवान् को प्रसन्न करने के लिए रविवार को किया जाता है। २. ज्योतिष में, एक प्रकार का चक्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-शिष्य  : पुं० [सं०] १. याज्ञवल्क्य का एक नाम। २. राजा जनक का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य श्री  : पुं० [सं०] विश्वेदेवा में से एक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-संक्रमण  : पुं० [सं०]=सूर्य—संक्रांति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-संक्रांति  : स्त्री० [सं०] सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश, जो एक पर्व माना गया है। संक्राति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-संज्ञ  : पुं० [सं०] १. सूर्य। २. आक। मदार। ३. केसर। ४. ताँबा। ५. एक प्रकार का मानिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-सारथि  : पुं० [सं०] (सूर्य का सारथि) अरुण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-सावणि  : पुं० [सं०] मार्कण्डेय पुराण के अनुसार आठवें मनु का नाम। ये सूर्य और संज्ञा के गर्भ से उत्पन्न (औरस) माने गये हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्यसावित्र  : पुं० [सं०] विश्वेदेवों में से एक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य-सुत  : पुं० [सं०]=सूर्य—पुत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्यसूक्त  : पुं० [सं०] ऋग्वेद का एक सूत्र, जिसमें सूर्य की स्तुति है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्यसूत  : पुं० [सं०] सूर्य का सारथि, अरुण (देव)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्य स्नान  : पुं० [सं०] धूप—स्नान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्यांशु  : पुं० [सं०] सूर्य की किरण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्या  : स्त्री० [सं०] १. सूर्य की पत्नी, संज्ञा। २. नव विवाहिता स्त्री। नवोढ़ा। ३. इन्द्र—वारुणी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्याकर  : पुं० [सं०] एक प्राचीन जनपद। (रामायण)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्याक्ष  : पुं० [सं०] विष्णु। वि० सूर्य के समान नेत्रोंवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्याणी  : स्त्री० [सं०] सूर्य की पत्नी, संज्ञा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्यातप  : पुं० [सं०] १. सूर्यतप। २. धूप। घाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्यात्जम  : पुं० [सं०] सूर्य—पुत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्यायाम  : पुं० [सं०] सूर्यास्त का समय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्यालोक  : पुं० [सं०] १. सूर्य का प्रकाश। २. धूप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्यावर्त  : पुं० [सं०] १. अधकपारी या आधासीस नाम का सिर का दर्द। २. हुरहुर। ३. सुवर्चला। ४. गज पिप्पली। ५. एक प्रकार का जल—पात्र। ६. बौद्धों में एक प्रकार की समाधि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्याश्म (श्मन्)  : पुं० [सं०] सूर्यकान्त मणि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्याश्व  : पुं० [सं०] सूर्य का घोड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्यास्त  : पुं० [सं०] १. सूर्य का अस्त होना। २. सूर्य के अस्त होने का समय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्याह्व  : पुं० [सं०] १. तांबा। ताम्र।। २. आक। मदार। ३. महेनद्र वारुणी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्येन्दुसंगम  : पुं० [सं०] अमावस्या, जिसमें सूर्य और इन्दु अर्थात चन्द्रमा एक ही राशि में स्थित रहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्योच्च  : पुं० [सं०]=रवि—उच्च।(देखें)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्योदय  : पुं० [सं०] १. सूर्य का उदित होना या निकलना। २. सूर्य के उदित होने का समय। प्रातः काल। सवेरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्योदय-गिरि  : पुं० [सं०]=उदयाचल।।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्योदयन  : पुं० [सं०]=सूर्योदय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्योद्यान  : पुं० [सं०] सूर्यवन नामक तीर्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्योपनिषद्  : स्त्री० [सं०] एक उपनिषद् का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्योपस्थान  : पुं० [सं०] सूर्य की एक प्रकार की उपासना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्योपासक  : पुं० [सं०] सूर्य की उपासना करनेवाला। सूर्यपूजक। सौर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूर्योपासना  : स्त्री० [सं०] सूर्य की अराधना, उपासना या पूजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ