लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सौवीर  : पुं० [सं०] १. सिंधु नदी के आसपास के प्रचीन प्रदेश का नाम। २. उक्त प्रदेश का निवासी या राजा। ३.संगीत में कर्णाटकी पद्धति का एक राग। ४. जौं की काँजी और फल। ५. बेर का पेड़। ६. जयद्रथ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौवीरक  : पुं० [सं०] १. जयद्रथ का एक नाम। २. सौवीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौवीरांजन  : पुं० [सं० सौवीर+अंजन] सौवीर प्रदेश में होनेवाला प्रसिद्ध सुरमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौवीरा  : स्त्री०=सौवीरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौवीरी  : स्त्री० [सं०] १. संगीत में एक प्रकार की मूर्च्छना। २. सौवीर की एक राजकुमारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौवीर्य  : पुं० [सं०] १. ‘सुवीर’ होने की अवस्था, गुण या भाव। पराक्रम। बहादुरी। २. सौवीर का राजा। वि० बहुत बड़ा वीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ