लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

स्कंद  : पुं० [सं०] [वि० स्कंदित] १. निकलना या बाहर आना। २. विनाश। ध्वंस। ३. कार्तिकेय जो देवों के सेनापति और युद्ध के देवता माने जाते हैं। ४. शरीर। देह। ५. तरल पदार्थ का वह रूप जो उसके गाढ़े होकर गाँठ के रूप में जमने पर प्राप्त होता है। (क्लाट) जैसे–रक्तस्कंद। ६. पारा। ७. शिव। ८. पंडित। विद्वान। ९. राजा। १॰. नदी या तट का किनारा। ११. बालकों के नौं प्राणघातक ग्रहों या रोंगों में से एक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्कंदक  : वि० [सं०] उछलने या उछालने वाला। पुं० १. सैनिक। सिपाही। २. एक प्रकार का प्राचीन छंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्कंद-गुप्त  : पुं० [सं०] गुप्तवंश के एक प्रतापी तथा प्रसिद्ध सम्राट जिनका राज्य-काल ई० ४५॰ से ४६७ तक माना जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्कंद-जननी  : स्त्री० [सं०] (स्कंद या कार्तिकेय की माता) पार्वती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्कंदजित्  : पुं० [सं०] (स्कंद को जीतनेवाले) विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्कंदता  : स्त्री० [सं०] स्कंद का धर्म या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्कंदत्व  : पुं० =स्कंदता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्कंदन  : पुं० [सं०] [भू० कृ० स्कंदित, वि० स्कंदनीय] १. बाहर होना। निकलना। २. पेट का मल बाहर निकालना। रेचन। ३. सोखना। शोषण। ४. जाग। गम। ५. शरीर के रक्त का जमना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्कंद-पुराण  : पुं० [सं०] अठारह पुराणों में से एक प्रसिद्ध पुराण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्कंद-माता  : स्त्री० [सं० स्कंदमातृ] (स्कंद की माता) दुर्गा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्कंद-षष्ठी  : स्त्री० [सं०] १. चैत सुदी छठ जो कार्तिकेय के देव सेनापति पर अभिषिक्त होने की तिथी मानी जाती है। २. तांत्रिकों एक देवी जो स्कंद की पत्नी मानी गई हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्कंदापस्मार  : पुं० [सं०] एक प्रकार का बालग्रह या रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्कंदपस्मार (रिन्)  : वि० [सं०] जो स्कंदपस्मार से ग्रस्त हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्कंदित  : भू० कृ० [सं०] निकला हुआ। गिरा हुआ। झड़ा हुआ। स्खलित। पतित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्कंदी  : वि० [सं० स्कंदिन्] १. बहने या गिरनेवाला। पतनशील। २. उछलने या कूदने वाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्कंदेश्वर  : पुं० [सं०] एक प्राचीन तीर्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्कंदोपनिषद्  : स्त्री० [सं०] एक उपनिषद का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ