लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

स्वाद  : पुं० [सं०] १. कोई चीज खाने या पीने पर जबान या रसनेन्द्रिय को होनेवाली अनुभूति। जायका। (टेस्ट) जैसे–नींबू का स्वाद खट्टा होता है। २. किसी काम, चीज या बात से प्राप्त होनेवाला आनन्द। रसानुभूति। मजा। सुख। जैसे–उन्हें दूसरों की निन्दा करने में बहुत स्वाद आता है। क्रि० प्र०–आना।–मिलना।–लेना। मुहा०–स्वाद चकना=किसी को उसके हुए अनुचित कार्य का दंज देना। बदला लेना। जैसे–मैं भी तुम्हें इसका स्वाद चखाऊँगा। ३. आदत। अभ्यास। जैसे–भीख माँगने का उन्हें स्वाद पड़ गया है। क्रि० प्र०–पड़ना। ४. इच्छा। कामना। चाह। ५. मीठा रस। (डिं०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वादक  : पुं० [सं० स्वाद] वह जो भोज्य पदार्थ प्रस्तुत होने पर देखने के लिए चखता है कि उन सबका स्वाद ठीक है या नहीं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वादन  : पुं० [सं०] १. चखना। स्वाद लेना। २. किसी काम या बात का आनन्द या रस लेना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वादनीय  : वि० [सं०] १. जिसका स्वाद लिया जाने को हो या लिया या सकता हो। २. स्वादिष्ट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वादित  : भू० कृ० [सं०] जिसका स्वाद लिया जा सकता हो। चखा हुआ। ३. स्वादिष्ट। ३. जो प्रसन्न हो गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वादित्व  : पुं० [सं०] स्वाद का भाव। स्वादु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वादिमा (मन्)  : स्त्री० [सं०] १. सुस्वादुता। २. माधुर्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वादिष्ट, स्वादिष्ठ  : वि० [सं० स्वादिष्ठ] जिसका जायका या स्वाद बहुत अच्छा हो। जो खाने में बहुत अच्छा जान पड़े।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वादी (दिन्)  : वि० [सं०] १. स्वाद चखनेवाला। २. आनन्द के लिए रस लेने वाला। रसिक। वि०=स्वादिष्ट (पश्चिम)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वादीला  : वि० [सं० स्वाद+ईला (प्रत्य०)] स्वाद-युक्त। स्वादिष्ट।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वादु  : पुं० [सं०] १. मधुर रस। मीठा रस। २. मधुरता। मिठास। ३. गुड़। ४. महुआ। ५. कमला नींबू। ६. चिरौंजी। ७. बेर। ८. जीवक नामक अष्टवर्गीय ओषधि। ९. अगर की लकड़ी। अगरु। १॰. काँस नामक तृण। ११. दूध। १२. सेंधा नमक। सैंधव लवण। वि० १. मधुर मीठा। २. स्वादिष्ठ। ३. सुन्दर। स्त्री० द्राक्षा। दाख।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वादुकंद  : पुं० [सं०] १. सफेद पिंडालू। २. कोबी। केऊँआ। केमुक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वादुकर  : पुं० [सं०] प्राचीन काल की एक वर्णसंकर जाति (महाभारत)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वादुगंधा  : स्त्री० [सं०] लाल सहिजन। रक्त शोभांजन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वादुता  : स्त्री० [सं०] १. स्वादु का गुण, धर्म या भाव। २. मधुरता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वादु-फल  : पुं० [सं०] १. बेर। बदरी फल। २. धामिन वृक्ष। धन्व। वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वादु-फला  : स्त्री० [सं०] १. बेर। बदरी। वृक्ष। २. खजूर। ३. दाख। ४. शतावर। ५. अमड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वादुलुंगी  : स्त्री० [सं०] मीठा नींबू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वाद्वम्ल  : पुं० [सं०] १. नारंगी का पेड़। नागरंग वृक्ष। २. कदंब वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वादेशिक  : वि० [सं०] स्वदेशी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वाद्य  : वि० [सं०] जिसका स्वाद लिया जा सके या लिया जाने को हो। चखे जाने के योग्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ