लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

स्वे  : वि०=स्व।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वेच्छया  : अव्य० [सं०] अपनी इच्छा से और बिना किसी दबाव के। स्वेच्छापूर्वक। (वालन्टरिली) जैसे–स्वेच्छया किया हुआ काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वेच्छा  : स्त्री० [सं०] अपनी इच्छा। अपनी मर्जी। जैसे–वे सब काम स्वेच्छा से करते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वेच्छाचार  : पुं० [सं०] भले-बुरे का ध्यान रखे बिना मन-माना या आचरण करना। जो जी में आये, वहीं करना। यथेच्छाचार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वेच्छाचारिचा  : स्त्री० [सं०] स्वेच्छाचार का भाव या धर्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वेच्छाचारी (रिन्)  : वि० [सं०] [स्त्री० स्वेच्छाचारिणी] स्वेच्छाचार अर्थात् मन-माना काम करनेवाला। निरंकुश। अबाध्य। जैसे–वहाँ के राज-कर्मचारी बहुत स्वेच्छाचारी हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वेच्छा-मृत्यु  : वि० [सं०] १. अपनी इच्छा से आप मरनेवाला। २. जिसने मृत्यु को इस प्रकार वश में कर रखा हो कि अपनी इच्छा से ही मरे, इच्छा न हो तो न मरे। पुं० भीष्म पितामह, जिन्हें उक्त प्रकार का मनोबल या शक्ति प्राप्त थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वेच्छा-सेवक  : पुं० [सं०] [स्त्री० स्वेच्छा-सेविका] दे० ‘स्वयंसेवक’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वेच्छित  : भू० कृ० [सं०] जो किसी की अपनी अच्छा के अनुकूल या अनुरूप हो। मन-चाहा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वेटर  : पुं० [अं०] बनियाइन या गंजी आदि की तरह का एक प्रकार का ऊनी पहनावा, जो कमीज के ऊपर तथा कोट आदि के नीचे पहना जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वेत  : वि०=श्वेत।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वेत-रंगी  : स्त्री० [सं० श्वेत+हिं० रंगी] कीर्ति। यश। (डिं०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वेद  : पुं० [सं०] १. पसीना। २. साहित्य में, रोष, लज्जा, हर्ष, श्रम आदि से शरीर का पसीने से भर जाना, जो एक सात्विक अनुभाव माना गया है। ३. भाप। वाष्प। ४. वह प्रक्रिया, जिससे कोई वस्तु भाप आदि की सहायता से आर्द्र या तर की जाती हो। (बाथ) जैसे–उष्मा-स्वेद। (देखें) ५. गरमी। ताप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वेदक  : वि० [सं०] पसीना लानेवाला। प्रस्वेदक। पुं० १. कांतिसार लोहा। २. दे० ‘प्रस्वेदक’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वेदकारी  : वि० [सं०]=स्वेदक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वेदज  : वि० [सं०] १. पसीने से उत्पन्न होनेवाला। २. गर्म भाप या उष्ण वाष्प से उत्पन्न होनेवाला। (जूँ, लीक, खटमल, मच्छर आदि कीड़े-मकोड़े)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वेद जल  : पुं० [सं०] पसीना। प्रस्वेद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वेदन  : पुं० [सं०] [भू० कृ० स्वेदित] १. पसीना निकलना। २. पसीना निकालना या लाना। ३. ओषधियाँ शोधने का एक यंत्र। (वैद्यक)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वेदनत्व  : पुं० [सं०] स्वेदन का गुण, धर्म या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वेदनिका  : स्त्री० [सं०] १. तवा। २. रसोई-घर। ३. अरक, शराब आदि चुआने का भभका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वेदांबु  : पुं० [सं०]=स्वेद जल (पसीना)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वेदायन  : पुं० [सं०] रोग-तूप। लोम-छिद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वेदित  : भू० कृ० [सं०] १. स्वेद या पसीने से युक्त। २. जिसे किसी प्रकार की भाप सा बफारा दिया गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वेदी (दिन्)  : वि० [सं०] पसीना लानेवाला। प्रस्वेदक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वेद्य  : वि० [सं०] जिसे पसीना लाया जा सके या लाया जाने को हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वेष्ट  : वि० [सं०] जो अपने आप को इष्ट या प्रिय हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ