बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
|
बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा
प्रश्न- निशक्तजनों के राष्ट्रीय संस्थानों के कार्यों के संबंध में लिखिए।
उत्तर-
विकलांगों के राष्ट्रीय संस्थानों की विकलांगों के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका है। क्योंकि इन संस्थानों का प्रमुख दायित्व विकलांग व्यक्तियों को सहायता प्रदान करने है जिससे वे सामान्य व्यक्तियों की भांति जीवन व्यतीत कर सकें। इन संस्थानों के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं-
I. राष्ट्रीय संस्थानों में अनुसंधान एवं प्रशिक्षण को सम्मिलित किया जाता है। जो कि विकलांगता सम्बन्धी विशेष सुझाव प्रस्तुत करते हैं।
II. विकलांग व्यक्तियों के लिए नवीन उपकरणों का निर्माण करने की दिशा अपना योगदान प्रस्तुत करना, जिससे उनका जीवन सरल एवं सहज बन सके।
III. इन संस्थानों का प्रमुख कार्य विकलांगता को रोकने के संदर्भ में प्रयास करना है जिससे कि आने वाले समय में विकलांगों की संख्या में वृद्धि न हो।
IV. सरकार को नवीन व्यवस्थाओं के बारे में प्रस्ताव भेजना जो कि विकलांगों के कल्याण से सम्बंधित हो।
V. विकलांगों के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान प्रस्तुत करना, जिससे वे सामान्य व्यक्तियों की भाँति अपने विकास का मार्ग प्रशस्त कर सकें।
VI. विकलांगों को अनेक से जुड़े साहित्य एवं सामग्री का प्रसार करना जिससे व्यक्ति विकलांगों के बारे में सही समझ सके तथा इससे दूर रह सके।
VII. विकलांगों के कल्याण करने वाली अनेक संस्थाओं का मार्ग दर्शन करना कि किस प्रकार वे विकलांग व्यक्तियों को सहायता कर सकते हैं।
IX. नवीन शोध कार्यों को प्रोत्साहन देना तथा इन्हें सम्पन्न करना जिससे विभिन्न प्रकार की विकलांगताओं पर रोक लगाई जा सके।
|