लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :215
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 2700
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा

प्रश्न- विकलांगता से आप क्या समझते हैं। उनके प्रकार और उनकी समस्याओं पर प्रकाश डालिए।

अथवा
निशक्त बालकों की प्रमुख समस्या का उल्लेख कीजिए। अथवा निशक्त बालक आप किसे मानेंगे।
अथवा
शारीरिक विकलांग बच्चों की परिभाषा लिखिए।

उत्तर-

निशक्त बालक- विशेष बालकों की श्रेणी में एक मुख्य वर्ग अपंग बालकों या असमर्थ बालकों या विकलांग बालकों का भी है। अपंग बालकों से हमारा अभिप्राय उन बालकों से होता है, जो सामान्य व सामान्य बालकों से मानसिक, शारीरिक या संवेगात्मक दृष्टि से दोषपूर्ण होते हैं अर्थात वह बालक जिसमें सामान्य बालकों की तुलना में कोई शारीरिक, मानसिक दोष हो, जिसके कारण उसका स्वास्थ्य स्तर अधूरा रह जाता है। विकलांग या अपंग निशक्त-दुर्बल बालक कहलाते हैं।

कुछ परिभाषाएँ इस प्रकार हैं-

  1. "ऐसे बालक जिनमें ऐसे शारीरिक दोष होते हैं जो किसी भी रूप में उसे सामान्य क्रियाओं में भाग लेने से रोकते हैं या उसे सीमित रखते हैं। ऐसे बालक को हम विकलांग बालक कह सकते हैं।"

  2. डी. जे. फॉर्स ने विचार में दिया कि- "जब शारीरिक दोषों के कारण उत्पन्न कठिनाइयों से बालक को सामाजिक स्वीकृति प्राप्त नहीं होती, तब उससे उत्पन्न मनोवैज्ञानिक दोषों में भी वृद्धि होती है।"

  3. ए. एच. इनर ने लिखा कि- "एक बालक जो शारीरिक दोषों से ग्रस्त है, उसमें हीनता की भावना उत्पन्न हो जाती है। इस प्रकार की भावना से बालक को थोड़ी-सी सान्त्वना और प्रसन्नता मिलती है, वह इसकी क्षतिपूर्ति प्रतिस्पर्धा, श्रमशीलता या प्रसिद्धि प्राप्त करके करना चाहता है। इन सबसे उसकी स्मृति प्रबल होती है जो उसके शारीरिक दोषों के कारण है।"

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book