बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
|
बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा
प्रश्न- समावेशी शिक्षा और विशेष शिक्षा में अंतर बताइए।
उत्तर -
समावेशी शिक्षा तथा विशेष शिक्षा, दोनों में बहुत अंतर है। विशेष शिक्षा जहाँ पृथक्करण की ओर ले जाती है, तो समावेशी शिक्षा एकीकरण पर बल देती है। इन दोनों में अंतर इस प्रकार है—
क्र.सं. | समावेशी शिक्षा | विशेष शिक्षा |
---|---|---|
1. | समावेशी शिक्षा एक नवीन प्रयत्न है। | विशेष शिक्षा प्राचीन प्रयत्न है। |
2. | यह एकीकरण करती है। | यह पृथक्करण करती है। |
3. | यह भेदभाव रहित शिक्षा है। | यह भेदभाव पर आधारित है। |
4. | यह सम्पूर्ण शिक्षा है। | यह सम्पूर्ण शिक्षा नहीं है। |
5. | यह सम्पूर्ण विकास पर बल देती है। | यह व्यावहारिक प्रशिक्षण पर बल देती है। |
6. | यह साधारण स्कूल में प्रदान की जाती है। | यह साधारण स्कूल प्रणाली से भिन्न है। |
7. | यह व्यवस्था अपंग व सामान्य दोनों को एक साथ समायोजन करती है। | यह व्यवस्था अपंग बालकों को सामान्य बालकों से अलग करती है। |
8. | इसमें सभी बच्चों को सम्मिलित किया जाता है। | यह केवल अपंग असमर्थ बालकों के लिए है। |
9. | यह शिक्षा बच्चों को आत्मनिर्भर व सामाजिक बनाने में सहायक है। | इस शिक्षा से बच्चों में हीनता की भावना आती है। |
10. | इसमें विशेष आवश्यकतावाले बच्चों को सामान्य बच्चों के साथ शिक्षित किया जाता है। | इसमें विशेष आवश्यकतावाले बच्चों को पृथक शिक्षा दी जाती है। |
11. | इसमें सामान्य व विशेष दोनों अध्यापक शिक्षण करते हैं। | इसमें विशेष प्रशिक्षित अध्यापक शिक्षण करते हैं। |
|
अन्य पुस्तकें
लोगों की राय
No reviews for this book