बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
|
बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा
प्रश्न- समावेशी शिक्षा के इतिहास एवं विकास पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर -
हम सभी यह मानते हैं कि शिक्षा किसी भी देश के विकास की आधारशिला होती है। जिस पर समाज व राष्ट्र की उन्नति, एकता व अखंडता निर्भर करती है। शिक्षा केवल व्यवसाय व जीवनयापन के लिए ही नहीं दी जाती, बल्कि यह बच्चों में विविध प्रकार के ज्ञानात्मक, सुजनात्मक, नैतिक, सहयोग, समानता, भावनात्मक आदि गुणों का भी विकास करती है।
वर्तमान समय में 'सर्व शिक्षा अभियान' व 'शिक्षा का अधिकार' जैसे कार्यक्रमों के अनुसार शिक्षा प्राप्त करना प्रत्येक बच्चे का अधिकार हो गया है। ये कार्यक्रम तभी सफल हो सकते हैं जब शिक्षा की मुख्यधारा में उन सभी को सम्मिलित करें जो शारीरिक, मानसिक, संवेदनात्मक भिन्नता वाले बच्चे हैं।
पहले विकलांग बच्चों को विशेष शिक्षा दी जाती थी। अनेक शिक्षाविदों का मत था कि यह सही नहीं है। पहले इन विद्यालयों को विद्यालय से पृथक दृष्टि से देखा जाता था, परंतु समय के साथ यह विचार आया कि समावेशी (समन्वित) शिक्षा विद्यालयों में ही प्रदान की जाए जिससे सभी को समान रूप से शिक्षा प्रदान की जा सके।
|