बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
|
बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा
प्रश्न- शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर -
शिक्षा का अधिकार अधिनियम 1 अप्रैल 2010 से लागू हुआ। इसे बच्चों को नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 नाम दिया गया। इस अधिनियम में विकलांगता वाले बच्चों सहित सभी बच्चों के लिए नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा की व्यवस्था है।
ये विकलांगताएँ इस प्रकार हैं -
- अंधता
- कम दृष्टि
- उपचारित कुष्ठ रोग
- हड्डीगत (ऑर्थोपेडिक) विकलांगता
- लोको मोटर विकलांगता
- मंदबुद्धि
- मानसिक रोग
- स्वलीनता (Autism)
- बहुविकलांगता
RTE के अनुसार 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को स्कूल में प्राथमिक शिक्षा की सुविधा प्रदान की जाती है। समावेशी शिक्षा के लिए सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत विशेष प्रस्ताव आए।
इस योजना में शामिल सभी मदों के लिए शत-प्रतिशत केंद्रीय सहायता दी जाती है। राज्य सरकारें / केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा विभाग इस योजना को लागू करते हैं।
राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत विकलांगता वाले छात्रों को आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि वे मान्यता प्राप्त संस्थानों से पेशेवर या तकनीकी पाठ्यक्रमों में शिक्षा प्राप्त करके नौकरियाँ प्राप्त कर सकें। अपना काम-धंधा शुरू कर सकें। योजना के अंतर्गत हर साल देश भर में लगभग 50000 विकलांग छात्रवृत्ति प्रदान की जाती हैं और 30 प्रतिशत छात्रवृत्तियाँ लड़कियों के लिए आरक्षित हैं। छात्रवृत्ति केंद्र वसीयत नागरिकों के लिए भी लागू है।
|