बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
|
बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा
प्रश्न- निर्धन एवं पिछड़े वर्ग के शिक्षार्थी व उनकी शिक्षा व्यवस्था का वर्णन कीजिए।
उत्तर -
निर्धन एवं पिछड़े वर्ग के शिक्षार्थी - निर्धन एवं पिछड़े वर्ग शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक रूप से वंचित होते हैं। निर्धनता से तात्पर्य उस स्थिति से है जिसमें व्यक्ति अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सक्षम नहीं होता है। भोजन, वस्त्र एवं आवास के साथ-साथ शिक्षा भी मानव की मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है। निर्धन परिवार अपना पेट तो तीन से भर नहीं पाता, तो अपने बच्चों के लिए शिक्षा की व्यवस्था कहाँ से करेगा? निर्धनता का कुप्रभाव इस वर्ग के बच्चों पर पड़ता है।
निर्धन एवं पिछड़े वर्ग की शिक्षा व्यवस्था -
शिक्षा का अधिकार अधिनियम सभी बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा पर जोर देता है। समाज के पिछड़े एवं निर्धन वर्ग की आवश्यकताओं को देखते हुए सरकार ने कई प्रकार की योजनाएँ चलाई हैं जिससे सभी शिक्षा से दूर रहकर भटक न जाएँ।
राज्य एवं अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे प्रत्येक स्कूल में भेजें। पिछड़े वर्ग के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए राज्य सरकारों द्वारा कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख कार्यक्रम निम्न प्रकार हैं -विद्यालयी शिक्षा की सभी अवस्थाओं के लिए मुफ्त किताबें एवं सामग्री।आश्रम, विद्यालयों और सरकारी अनुमोदन प्राप्त छात्रावासों से बच्चों को मुफ्त ड्रेस (पोशाकें)। सभी स्तरों पर निःशुल्क शिक्षा।
|