लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :215
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 2700
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा

प्रश्न- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के शिक्षार्थी हेतु शिक्षा व्यवस्था का वर्णन कीजिए।

उत्तर -

अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के बच्चों की शिक्षा बेहतर न होने के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं -

  1. विद्यालयों में अनुसूचित जनजाति के बालकों की कम संख्या।
  2. अध्यापकों में उनके शिक्षण के प्रति उदासीन रवैया।
  3. पाठ्यपुस्तकों में उनकी स्थानिय बातें व उदाहरणों का न होना।
  4. शैक्षिक क्षेत्र में उनका पिछड़ापन।
  5. निर्धनता (गरीबी)।
  6. इन वर्गों में शिक्षा के प्रचार-प्रसार का अभाव।

 

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के शिक्षार्थी हेतु शिक्षा

सरकार द्वारा ऐसे वर्ग के शिक्षार्थियों के लिए शिक्षा की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई है, जैसे -

  1. निःशुल्क शिक्षा, छात्रवृत्ति आदि।
  2. आदिवासी क्षेत्रों में प्राथमिक विद्यालय खोले गए हैं, जिससे शिक्षा की उपलब्धता, बढ़ाई जा सके।
  3. इनके लिए तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा में विशेष छूट देकर तथा सरकारी नौकरियों में इनके लिए कुछ सीटों को आरक्षित कर इन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सुदृढ़ किया जा रहा है।
  4. रोजगार उपलब्ध कराने हेतु प्रशिक्षण देने के साथ विशेष आर्थिक सहायता दी जा रही है।
  5. आंगनबाड़ियों, ग्रोथ शिक्षा केंद्र- तथा अनौपचारिक शिक्षा केंद्र इसलिए आदिवासी बहुल क्षेत्रों में खोलकर, शैक्षिक विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है।
  6. विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से इन्हें जागरूक किया जा रहा है। जैसे -
    • मिड डे मील
    • सर्व शिक्षा अभियान
    • शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 आदि।
  7. शैक्षिक आरक्षण के माध्यम से इनके विकास को प्रमुख धारा में लाया जा रहा है, जिससे सामाजिक विभाजन में कमी आएगी।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book