लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :215
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 2700
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा

प्रश्न- आर्थिक रूप से वंचित वर्ग के लिए शिक्षा प्रदान करने सम्बन्धी उपाय बताइये।

उत्तर -

आर्थिक रूप से वंचित वर्ग के लिए शिक्षा प्रदान करने हेतु सुझाव

आर्थिक रूप से वंचित वर्ग के लिए शिक्षा प्रदान करने सम्बन्धी सुझाव निम्नलिखित हैं -

  1. प्राथमिक शिक्षा निःशुल्क एवं अनिवार्य हो - सरकार द्वारा प्राथमिक शिक्षा को सकारात्मक रूप से निःशुल्क एवं अनिवार्य घोषित करें। इस दिशा में अथक प्रयास किए जाएं ताकि यदि इस कार्य में धन सम्बन्धी समस्या हो तो विभिन्न बैंकों तथा अन्तरराष्ट्रीय संगठनों से मदद ली जाए।

  2. प्राथमिक विद्यालयों में निर्धन छात्रों को पाठ्य सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई जाए - निर्धन छात्रों को विद्यालयों की तरफ से निःशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की जाए। प्रत्येक स्कूल को इसके लिए एक कोष बनाना चाहिए।

  3. विद्यालयों में दोपहर के भोजन की व्यवस्था - प्रांतीय सरकारों को चाहिए कि वे बालकों के लिए विद्यालयों में दोपहर के भोजन की व्यवस्था करें। अतः विद्यालयों के लिए धन पृथक करना चाहिए जिससे इन विद्यालयों में विशेष रूप से निर्धन छात्रों के लिए खाने की व्यवस्था की जाए।

  4. जन-संचार माध्यमों की भूमिका का महत्व - छोटे-बड़े समाचार-पत्रों, रेडियो, दूरदर्शन आदि का सहारा लेकर वे तब समाज में निर्धन बालकों के शिक्षा ग्रहण करने के महत्व का प्रचार करें। यदि निर्धन बालक स्कूल नहीं जाएंगे तो उन पर अच्छे संस्कार नहीं पड़ेंगे एवं वे बुरे कार्यों को अंजाम देंगे।

  5. बेरोजगारी उन्मूलन - सरकार का काम है कि वह हर हाथ को काम दे। सरकार को इस तरह की योजनाएं बनानी चाहिए कि जिससे देश का कोई युवा बेकार न रहे।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book