|
बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
|
||||||
बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा
प्रश्न- एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में शांति शिक्षा पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर-
राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने शांति शिक्षा को विद्यालयी पाठ्यक्रम का महत्वपूर्ण भाग मानते हुए इससे समानता, सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, सहिष्णुता एवं लोकतंत्र जैसे मूल्य स्थापित करने को प्राथमिकता दी है।
इसी संदर्भ में एनसीईआरटी के डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशनल साइकोलॉजी एंड फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन (DEPFE) वर्ष 2005 से शांति शिक्षा पेश कर रहा है। राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की सिफारिशों में शांति शिक्षा को पूरी तरह से विद्यालयों में शैक्षिक दर्शन के अंग के रूप में लिया गया है।
DEPFE के मुख्य बिंदु गाइड ने संकेत किया कि विद्यालयी हिंसा से निपटने के दौर में अहिंसा, कट्टरवाद, विवाद को समाप्त करने में बाल्यावस्था से ही बच्चों के विकास पर एंव कल्याणकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक राष्ट्रीय एवं स्थानीय स्तर पर बढ़ती हुई हिंसा के चलते राष्ट्रीय शिक्षा पाठ्यचर्या के ढांचे में शांति शिक्षा को महत्वपूर्ण स्थान दिए जाने की आवश्यकता है।
गौरतलब है कि NCERT के शांति एवं शिक्षा पर फोकस ग्रुप की स्थिति रिपोर्ट में शांति शिक्षा को ऐसे अंग के रूप में विकसित किए जाने की बात कही गई है, जिसमें पाठ्यचर्या स्कूल प्रबंधन, शिक्षक विद्यार्थी संबंध एवं स्कूल की तमाम गतिविधियाँ सम्मिलित हों।
|
|||||
i 








