लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :232
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 2701
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा

प्रश्न- विश्व शांति का महत्व एवं आवश्यकता स्पष्ट कीजिए तथा विश्व शांति के उद्देश्यों को उल्लिखित कीजिए।

उत्तर-

विश्व शांति का महत्व एवं आवश्यकता निम्नलिखित हैं-
(1) शांति विश्व में विश्व बन्धुत्व स्थापित करती है।
(2) शांति विश्व स्तर पर बच्चों को पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के सम्बन्ध में जानकारी देने में महत्वपूर्ण है।
(3) बच्चों में ज्ञान के प्रसार के लिए शांति शिक्षा आवश्यक एवं महत्वपूर्ण होती है।
(4) शांति विश्व समाज में शोषण से मुक्ति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
(5) शांति विश्व में आर्थिक विकास की समुचित दशा में महत्वपूर्ण योगदान देती है।
(6) शांति विश्व के किसी राष्ट्र की राजनीतिक विफलता को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
(7) शांति विश्व के बच्चों को नैतिक मूल्यों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
(8) शांति विश्व के आर्थिक विकास के लिए अहम्, कारक निष्पत्ति है।
(9) इसके द्वारा आर्थिक असमानता को समाप्त करने में सहयोग दिया जा सकता है।
(10) शांति शिक्षा एक आदर्श समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

विश्व शांति के उद्देश्य- विश्व शांति शिक्षा का मुख्य उद्देश्य परिवार, समाज, राष्ट्र तथा विश्व बन्धुत्व की भावना को विकसित करना है। विश्व शांति के उद्देश्य निम्नलिखित हैं-
(1) बच्चों में शांति एवं मैत्री की भावना का विकास करना।
(2) बच्चों को युद्ध संघर्ष के परिणामों से अवगत कराना।
(3) विद्यार्थियों में एक ऐसी मनोवृत्ति का विकास करना जिससे वह विश्व कुटुम्ब की भावना का विकास कर सकें।
(4) बच्चों को प्रेरणा देना जिससे वह शांति के महत्व को हृदयंगम कर सकें।
(5) बच्चों को अनुभूति, अन्याय एवं शोषण के अर्थों को समझाना एवं उसको दूर करने के उपाय बताना।
(6) बच्चों में मानवता के मूल्यों का विकास करना।
(7) सम्बन्धों का नियंत्रण करना, जिससे समाज में हिंसा एवं अधिक से अधिक न्याय प्रियता का संचार हो।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book