|
बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
|
||||||
बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा
प्रश्न- विश्व की अवधारणा बताइए एवं विश्व शांति शिक्षा का अर्थ बताते हुए इसका परिभाषान कीजिए।
उत्तर-
विश्व की अवधारणा - शांति, मधुरता एवं भाईचारे की अवस्था विश्व की परिकल्पना की आवश्यकता होती है। इस अर्थ में वस्तुतः इसकी अवधारणा युद्ध के विरोध में है, यदि देखा जाए तो युद्ध के बिना जीवन में कोई शांति नहीं है। हजारों सालों से भारत विश्व का गुरु शांतिपूर्ण रहा था लेकिन मानव का स्वार्थ, कामना, अधर्मवाद एवं अव्यवस्था बड़े प्रभावों का आम जनमानस पर प्रभाव पड़ा है। इसका कारण है। 21वीं सदी में शांति शिक्षा की आवश्यकता काफी बढ़ गई है क्योंकि विश्व के सभी देशों में लोग गलत शिक्षा एवं अधूरा ज्ञान करने के कारण हिंसा, युद्ध, दमन एवं शोषण में पड़ रहे हैं। जिसके कारण से यह युग है जिस युग में हुआ है। वे लोग शोषण एवं दमन को रोकने के लिए विश्व शांति शिक्षा की आवश्यकता बढ़ गई है।
विश्व शांति शिक्षा का अर्थ एवं परिभाषा - विश्व शांति शिक्षा का आशय अनुशासन, शिक्षा, हिंसा, अपवाद एवं युद्ध को रोकने या कम करने का माध्यम है। शांति शिक्षा का क्षेत्र व्यापक है; अतः इसे परिभाषा में बांध पाना कठिन है। किन्तु कुछ शिक्षकों, विचारकों ने इसकी परिभाषा करने का प्रयास किया है, जो निम्नलिखित हैं -
(1) फ्रेटलॉजी के अनुसार (1951) - "शिक्षा मानव में जन्मजात शक्तियों का सहज सामंजस्यपूर्ण एवं प्रगतिशील विकास है।"
(2) आर.डी. लेग (2001) के शब्दों में - "विश्व शांति जातियां, राष्ट्रीय एवं स्थानीय तथा वैश्विक बिंदुओं की हिंसा की समस्याओं के समाधान का एक प्रयास है, यह अधिक न्यायपूर्ण एवं टिकाऊ भविष्य के खोज में मार्ग की खोज है।"
(3) इयान हैरिस तथा जॉन साइमन के अनुसार - "विश्व शांति का आशय शिक्षण के उन सभी प्रयासों से है जो शांति की इच्छा पूर्ण करते हैं, संघर्ष को समाप्त करने हेतु अहिंसक उपाय बताते हैं एवं असमानता तथा अन्याय को उत्पन्न होने से रोकने के लिए मानव में विभिन्न कौशलों का विकास करते हैं।"
(4) प्रो. सौरभ सिंह के शब्दों में - "विश्व शांति का आशय बालकों में एक स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सकारात्मक शिक्षा प्रदान करने से है तथा बालकों के नकारात्मक तत्वों पर नियंत्रण कर उनमें विश्व बंधुत्व की भावना का विकास करना है।"
(5) जेम्स पेज के अनुसार - "शांति शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति विशेष का शांति से संबंधों के मध्य आत्मविश्वास उत्पन्न किया जाता है, जो कि छात्रों को युद्ध एवं सामाजिक अत्याचार के प्रभाव, शांति प्राप्ति की प्रक्रिया, शांति पूर्ण भविष्य का निर्माण एवं स्वयं अन्य लोगों की देखभाल, सम्बन्ध गतिविधियों एवं सूचनाओं को प्रदान करते हैं।
|
|||||
i 








