लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :232
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 2701
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा

प्रश्न- विश्व शांति शिक्षा की अवधारणा पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

उत्तर-

शांति का सम्बन्ध मन एवं शरीर दोनों से होता है। मानव की प्राचीन काल से शांतिमय जीवन की इच्छा रही है। वह शांति की खोज में नित्य नये प्रयोग करता रहा है। इसलिए शांति की खोज प्राचीनकाल से होती रही है। शांति की प्राचीन अवधारणा सदैव से व्यक्ति की मानसिक एवं शारीरिक शांति से सम्बंधित रही है। जब हमारा मन शान्त होता है, तो हमें प्रत्येक कार्य को करने की ऊर्जा मिलती है। प्राचीन काल में भी शांति के लिए योग एवं ध्यान की शिक्षा प्रदान की जाती थी, जिससे मन के समस्त विकार नष्ट हो जाते थे।

जहाँ सुमति तहाँ सम्पत्ति नाना, जहाँ कुमति तहाँ विपत्ति निधान।

वर्तमान समय में मानव मन की तुलना में अधिक अशान्त रहता है। यदि मानव के आचार-विचार एवं व्यवहार में अशान्ति एवं स्थिरता नहीं होती है, तो उसके द्वारा समाज में प्रगति एवं कल्याण की स्थिति उत्पन्न नहीं हो पाती है। इसी समय में शिक्षित व्यक्ति के कुटुम्बवाद से प्रोत्साहित हो आत्मविज्ञान एवं नैतिक मूल्यों को त्याग एवं कट्टरता बताया जाता है। मन के अशांत होने की मानसिकता इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि व्यक्ति अनेक प्रकार के रोगों में भी सुख अनुभव करता है। ऐसी स्थिति में मानसिक मन पूर्ण अशांत रहता है। यह अशान्ति ही व्यक्ति में भौतिकवादी प्रवृत्तियों एवं मानसिक विकृतियों को उत्पन्न मानता जाता है। प्राचीनकाल में जिस शिक्षा को ध्यान योग एवं ज्ञान योग के नाम से जाना जाता था, उस शिक्षा को वर्तमान समय में शांति शिक्षा के नाम से जानते हैं। मानव की व्याकुलता एवं व्यग्रता को समाप्त हेतु शांति शिक्षा की आवश्यकता अनुभव होता रहता है समाज को यदि शांति शिक्षा से समाज में व्याप्त कलह एवं विवादों को समाप्ति हेतु शांति शिक्षा सम्बंधित गतिविधियों को विद्यालय में विशेष स्थान दिया जाय, जिससे प्रारम्भिक स्तर से ही छात्रों में शांति, मानवता, नैतिकता एवं आत्मदर्शन की बीजोपार्जना किया जा सके। इससे वे एक समाज की जरूरतों की पूर्ति हो सकेगी तथा दूसरी ओर शांति समाज और शोषणरहित समाज का निर्माण सम्भव हो सकेगा।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book