|
बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
|
||||||
बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा
प्रश्न- संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रस्तावना पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर-
संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर की प्रस्तावना को निम्न प्रकार से वर्णन किया गया है-
"हम संयुक्त राष्ट्रों की जनता ने यह निश्चय किया है -
भावी पीढ़ियों को उस युद्ध की पीड़ा एवं कष्टों से बचाने का जिसका कारण हमारे जीवन में दो बार मानवता को अपूर क्षति उठानी पड़ी।
आधारभूत मानवाधिकारों, मानव प्रतिष्ठा एवं महत्व, स्त्री-पुरुषों छोटे-बड़े राष्ट्रों में समान अधिकारों में अपनी निष्ठा की पुनः पुष्टि करने का, एवं ऐसी परिस्थितियों उत्पन्न करने हेतु जिससे संधियों एवं अन्य अन्तर्राष्ट्रीय कानूनी के अन्तर्गत आने वाले उत्तरदायित्वों के प्रति न्याय एवं समानता की स्थिति उत्पन्न हो सके।
और अधिक विस्तृत स्वतंत्रता के वातावरण में सामाजिक प्रगति को बढ़ावा देने तथा जीवन यापन के अधिक उत्तम मानदण्ड स्थापित करने का।
और इन लक्ष्यों की पूर्ति हेतु सहिष्णुता बरतने पड़ोसियों की तरह एक दूसरे के साथ शान्तिपूर्वक रहने।
और अन्तर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के स्थापना हेतु अपनी शक्ति को एकत्र करने और सशस्त्र एवं युद्ध प्रणाली को नियंत्रित कर इस संकट से पूर्ण अवसरहित होने का व्यापक दृष्टि समान हित को छोड़कर अन्य किसी परिस्थितियों में सशस्त्र सेनाओं का उपयोग नहीं किया जाएगा।
और समस्त संसार के निवासियों को आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति के अवसर उपलब्ध रहने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय प्रणाली का उपयोग किया जाएगा।
इसी के अनुरूप, "हम अपनी सरकारों... संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्तमान चार्टर से सहमत हो गए हैं तथा सहयोगी द्वारा इन आपसी हितों की स्थापना करती हैं जो संयुक्त राष्ट्र संघ कहलाता।
|
|||||
i 








