लोगों की राय

बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-2 व्यावसायिक प्रबन्ध

बीकाम सेमेस्टर-2 व्यावसायिक प्रबन्ध

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2731
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बीकाम सेमेस्टर-2 व्यावसायिक प्रबन्ध - सरल प्रश्नोत्तर

अध्याय - 8  संगठन : अवधारणा, प्रकृति, प्रक्रिया तथा महत्व

(Organisation : Concept, Nature, Process and Significance).

जब दो या दो से ज्यादा व्यक्ति किसी सामान्य उददेश्य हेतु अपने प्रयासों को एकजुट होकर करते हैं तो इस संगठन का सृजन होता है। संगठन में समूह कार्य से मानव सम्बन्ध स्थापित होता है। संगठन एक सामाजिक प्रणाली है जिसमें औपचारिक सम्बन्ध सम्मिलित होते है । यह प्रबंध का महत्वपूर्ण कार्य होता है। जो समूह प्रयासों से सम्बन्धि त होता है। संगठन प्रशासन की सुविधा देता है, संसाधनों का अनुकूलता उपयोग तय करता है तथा सृजनशीलता में वृद्धि करता है। संगठन की प्रक्रिया में सबसे पहले संस्था के उद्देश्य तय किए जाते हैं तत्पश्चात् क्रियाओं की पहचान, कार्यों का आवंटन, सम्बन्धों का विकास तथा क्रियाओं का एकीकरण किया जाता है। संगठन को संरचना तथा प्रक्रिया, प्रबन्धकीय गतिविधि आदि माना जाता है। संगठन सम्बन्धों के एक ढाँचे के रूप में होता है जो लक्ष्यों में सहयोग करता है। संगठन औपचारिक तथा अनौपचारिक हो सकता है। एक अच्छे संगठन के लिए उचित समूहीकरण, दायित्वों का आवंटन, विशिष्टीकरण, समन्वय आदि आवश्यक होते हैं। प्रभावी प्रबन्ध के लिए स्वस्थ संगठन आवश्यक होता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book