बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-2 व्यावसायिक प्रबन्ध बीकाम सेमेस्टर-2 व्यावसायिक प्रबन्धसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
|
बीकाम सेमेस्टर-2 व्यावसायिक प्रबन्ध - सरल प्रश्नोत्तर
अध्याय - 10 केन्द्रीयकरण एवं विकेन्द्रीयकरण
(Centralization and Decentralization)
केन्द्रीयकरण में अधिकांशतया निर्णय उच्च पदाधिकारी लेते हैं क्योंकि इन्हीं के पास अधिकारों का केन्द्रीयकरण होता है। अधीनस्थों को भूमिका बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों में विकेन्द्रीयकरण आता है। यदि अधिकांश निर्णय तथा ऐसे निर्णयों से प्रभावित होने वाले अधिकांश कार्य निम्नस्तरीय पदाधिकारी करते हों, तो विकेन्द्रीयकरण का स्तर अधिक होगा विकेन्द्रीयकरण में कुछ अधिकारों को छोड़कर शेष सभी अधिकार उन अधिकारियों को दे दिए जाते हैं जो कार्यों को करने के लिए उत्तरदायी होते हैं। विकेन्द्रीयकरण तथा अधिकार अन्तरण अलग-अलग है। अधिकार अन्तरण का आशय उच्च अधिकारियों द्वारा अपने अधीनस्थों को निर्दिष्ट सीमाओं के भीतर कार्य करने के अधिकार प्रदान करना होता है। अधिकार अन्तरण का क्षेत्र सीमित होता है जब कि विकेन्द्रीयकरण का क्षेत्र विस्तृत होता है। विकेन्द्रीयकरण अधिकार प्रत्यायोजन की आधारभूत अवस्था होती है तथा यह प्रत्यायोजन का विस्तार हैं विकेन्द्रीयकरण प्रत्येक संस्था के लिए आवश्यक होता है। इसके बिना संस्था का कार्य नहीं चल सकता।
|