लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण

बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2760
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- व्याकरण शिक्षण की आवश्यकताओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर-

व्याकरण-शिक्षण की आवश्यकता

व्याकरण की शिक्षा, भाषा शिक्षण का अनिवार्य एवं महत्त्वपूर्ण अंग है। व्याकरण भाषा का दिशा निर्देशन करता है और उसे सरलता से अपेक्षित लक्ष्य तक पहुँचाता है। व्याकरण के नियमों का ज्ञान, छात्रों में "मौलिक" वाक्य संरचना की योग्यता का विकास करता है। भाषा की मितव्ययिता के आधार हेतु व्याकरण के नियमों का ज्ञान आवश्यक है। छात्रों में भाषा शुद्ध लिखने, बोलने के कौशल का विकास करती है।

भाषा का शुद्ध रूप पहचाने में छात्रों को सक्षम बनाना ही व्याकरण का मुख्य उद्देश्य है। व्याकरण-शिक्षा से मातृभाषा के प्रयोग लिखने-बोलने में शुद्धता आती है। मातृभाषा में व्याकरण के उपयोग से शुद्ध एवं स्पष्ट व्यवहार रहता है। शुद्ध सम्प्रेषण व्याकरण के उपयोग पर निर्भर होता है।

भावों की स्पष्टता भाषा पर निर्भर है और भाषा की शुद्धता व्याकरण पर। व्याकरण भाषा का संगठन करता है। व्याकरण की जानकारी बिना भाषा के शुद्ध नहीं हो सकती। इसी कारण व्याकरण का ज्ञान प्राप्त करना अनिवार्य है।

भाई योगेन्द्रजीत के शब्दों में- "सार रूप में प्रचलित भाषा से सम्बन्धित नियमों का कथन करना ही व्याकरण है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book