|
बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
|
||||||
बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- आदर्श पठन की विशेषताएँ बताइए।
उत्तर-
आदर्श पठन की विशेषताएँ
आदर्श पठन के प्रमुख गुण अथवा विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-
1. आदर्श पठन से छात्रों को शुद्ध ध्वनियों का ज्ञान होता है।
2. आदर्श पठन से बालकों में शुद्ध उच्चारण का अभ्यास होता है।
3. आदर्श पठन से किस शब्द पर कितना जोर दिया जाये इस बात का ज्ञान प्राप्त होता है।
4. आदर्श पठन से स्वर में स्पष्टता आती है।
5. आदर्श पठन से व्याकरणिक दोषों जैसे विराम चिन्हों का प्रयोग इत्यादि से बचा जा सकता है।
6. आदर्श पठन में भाषा के प्रवाह एवं गति पर विशेष ध्यान रखा जाता है।
7. आदर्श पठन में शब्दों तथा वाक्यों के अन्तर्निहित भावों के अनुसार- उनका उच्चारण करना सिखाया जाता है।
8. आदर्श पठन में पढ़ने वाले की भाव-भंगिमा का भी विशेष महत्त्व रहता है जिसका प्रयोग किया जाना आदर्श पठन का आवश्यक अंग माना जाता है।
9. आदर्श पठन से छात्रों के अन्दर का संकोच एवं झिझक भी दूर की जा सकती है।
10. आदर्श पठन से पढ़े जाने वाले गद्यांश या पद्यांश का बहुत कुछ अर्थ एवं भाव स्वतः ही बालकों की समझ में आ जाता है।
11. आदर्श पठन से अनुकरण वाचन में छात्रों को आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त होता है।
|
|||||
i 








