लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण

बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2760
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर

ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न

निम्नलिखित में प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए चार-चार विकल्प दिये गये है, जिनमें केवल एक सही है। सही विकल्प ज्ञात कीजिए।

1. फ्रोबेल के अनुसार- लेखन कब प्रारम्भ करना चाहिए?
(a) पढ़ने की क्रिया के बाद
(b) पढ़ने की क्रिया से पूर्व
(c) प्रतीकों की पहचान की कला से पूर्व
(d) पढ़ना-लिखना साथ चलना चाहिए

2. निम्नलिखित में से कौन-सी बोलने की योग्यता है?
(a) शुद्ध वर्तनी
(b) सुलेख
(c) श्रुतलेख
(d) आशु-भाषण

3.निम्नलिखित में से कौन-सा मौखिक भाव- प्रकाशन का साधन नहीं है? 
(a) दीपावली पर लेख
(b) कहानी-कथन
(c) अभिनय
(d) संवाद

4. निम्नलिखित में कौन-सा वचन का आधार नहीं है?
(a) वाचन - मुद्रा
(b) छन्दानुगत वाचन शैली
(c) अभिनय
(d) भावात्मक वाचन शैली

5. निम्नलिखित में से कौन-सा अशुद्ध उच्चारण का कारण नहीं हैं?
(a) सुलेख - विहीनता
(b) ध्वनि-लोप
(c) ध्वनि - विकृति
(d) शब्द लाघव की प्रकृति

6. बालकों में भाषा सीखने का विकास शैशवावस्था में किस माध्यम के द्वारा होता है?
(a) अर्जन
(b) अधिगम
(c) अनुकरण
(d) इनमें से कोई नहीं

7. भाषा सीखने का दूसरा साधन क्या है?
(a) व्याकरण
(b) शिक्षण
(c) अभ्यास
(d) अनुकरण

8. श्रवण कौशल शिक्षण के निम्न में से कौन-से उद्देश्य हैं-
(a) छात्रों की मौलिकता में वृद्धि करना
(b) छात्रों का मानसिक और बौद्धिक विकास करना
(c) सुनकर अर्थ ग्रहण करने की योग्यता का विकास करना।
(d) उपरोक्त सभी।

9. 'वाचन' का अर्थ है
(a) सुनना
(b) बोलना
(c) पढ़ना
(d) लिखना

10. भाषा सीखने तथा सिखाने में उच्चारण की अशुद्धियाँ बाधक होती हैं, जिसके कारण 'उच्चारण में आने वाले दोष होते हैं-
(a) ध्वनि-लोपन
(b) ध्वनि - विकृति
(c) ध्वनि विपर्यय
(d) ये सभी

11. शुद्ध उच्चारण की आदत के लिए बालकों में निम्न में से किन विधियों का प्रयोग करना चाहिए-
(a) अभ्यास विधि
(b) अनुकरण विधि
(c) निरीक्षण विधि
(d) ये सभी
 
12. उत्पादक कौशल में किसका समावेश होता है-
(a) पढ़ना-लिखना
(b) पढ़ना-सुनना
(c) सम्भाषण और लेखन
(d) श्रवण-सम्भाषण

13. श्रवण और पठन हैं-
(a) ग्रहणशील कौशल
(b) अभिव्यक्त्यात्मक कौशल
(c) उत्पादक कौशल
(d) चिन्तनात्मक कौशल

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book